Kailash Vijayvargiya; BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya Compared August 5 Ram temple bhumi pujan to Independence Day | विजयवर्गीय ने 5 अगस्त की तुलना स्वतंत्रता दिवस से की, बोले- 492 साल की लड़ाई और कई लोगों के बलिदान की बदौलत आया यह गौरवमयी दिन

Kailash Vijayvargiya; BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya Compared August 5 Ram temple bhumi pujan to Independence Day | विजयवर्गीय ने 5 अगस्त की तुलना स्वतंत्रता दिवस से की, बोले- 492 साल की लड़ाई और कई लोगों के बलिदान की बदौलत आया यह गौरवमयी दिन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Kailash Vijayvargiya; BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya Compared August 5 Ram Temple Bhumi Pujan To Independence Day

इंदौरएक घंटा पहले

विजयवर्गीय बोले – देश दुनिया ही नहीं हमारे 33 हजार देवी-देवता भी मंदिर बनने से खुश होंगे।

  • विजयवर्गीय ने राऊ में भव्य मंदिर की 3डी कलाकृति का विमोचन किया
  • भाजपा महासचिव ने देश में जनसंख्या वृद्धि को एक बड़ी समस्या बताया

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 5 अगस्त की तुलना 15 अगस्त आजादी के दिवस से की है। उनका कहना है कि जिस तरह देश की आजादी हमें आनंदित करती है। उसी प्रकार 5 अगस्त सनातन धर्मियों के लिए गौराविंत करने वाला दिन है। करीब 500 साल की लड़ाई के बाद यह शुभ दिन आया है। इसलिए 5 अगस्त का दिन भी उसी गौरव से बनाया जाएगा। विजयवर्गीय ने इशारों-इशारों में साफ किया कि देश में जनसंख्या वृद्धि एक बड़ी समस्या है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है।

शिखा शर्मा ने 3डी पेंटिंग बनाई है।

विजयवर्गीय राऊ में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के 3डी विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर की 3डी कलाकृति का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश की स्वतंत्रता का दिन है। जितना महत्वपूर्ण 15 अगस्त का दिन है, उतना ही महत्वपूर्ण आज का दिन भी है। देश की स्वतंत्रता के लिए जितने लोगों ने बलिदान दिया। राम मंदिर के लिए भी करीब 492 सालों में उससे ज्यादा लोगों ने बलिदान दिया है। करीब 70 युद्ध हुए हैं। यह सनातन धर्म को मनाने वालों के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी रामभक्त खुश हैं। दुनिया ही नहीं पूरे ब्रह्मांण में आज हर्ष व्याप्त है। आज 33 हजार देवी-देवता भी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं और राम सब में हैं। इसलिए हम हिंसा के विरोधी हैं। आत्म ही परमात्मा है इसलिए जीव हत्या नहीं होनी चाहिए।

विजयवर्गीय ने कहा कि अभी कोरोनाकाल चल रहा है। देश को खड़ा करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सबसे ज्यादा जरूरी है। एक समस्या को खत्म करो तो दूसरी खड़ी रहती है। अभी देश में जनसंख्या एक बड़ी समस्या है। उसके नियंत्रण के लिए देश के अंदर बहस होना चाहिए। विकास तो हो रहा है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि के कारण वह विकास बौना साबित हो रहा है।

0



Source link