Madhya Pradesh Patwari Arrested For Taking Bribe For Rs 20000 In Singrauli | सिंगरौली में किसान से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन विवाद निपटाने के एवज में मांगी थी घूस

Madhya Pradesh Patwari Arrested For Taking Bribe For Rs 20000 In Singrauli | सिंगरौली में किसान से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन विवाद निपटाने के एवज में मांगी थी घूस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Patwari Arrested For Taking Bribe For Rs 20000 In Singrauli

सिंगरौली/छतरपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगरौली में एक पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगहाथों में पकड़ा गया।

  • छतरपुर में बिजली कंपनी का जेई 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया
  • रीवा और सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, आरोपी हिरासत में लिए गए

सिंगरौली जिले में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमीन संबंधी एक विवाद निपटाने के लिए पटवारी ने फरियादी से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिससे 10 हजार पटवारी को पहली किस्त के रूप में पहले ही मिल गए थे। अब दूसरी किस्त लेने के दौरान रीवा लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

रीवा लोकायुक्त एसपी ने बताया कि सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक के खेरवा गांव के रहने वाले फरियादी मान प्रताप साहू का जमीन संबंधी एक स्थगन था। स्थगन को हटवाने के एवज में पटवारी राम सजीवन पनिका ने 30 हजार रुपये की मांग की थी, फरियादी 10 हजार रुपए की पहली किस्त पटवारी को पहले ही दे चुका था।

इधर, छतरपुर में बिजली कंपनी के जेई रिश्वत लेते पकड़ा गया।

बुधवार को दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेने के लिए खेरवा गांव बुलाया, फरियादी मान सिंह साहू ने इसकी सूचना पहले ही रीवा लोकायुक्त को दे दी थी। 20 हजार रुपए की दूसरी किस्त जैसे ही पटवारी राम सजीवन पनिका के हाथों में दी, लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई मोरवा थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में हुई है।

बिजली कंपनी का जेई 10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ाया

छतरपुर में बिजली कंपनी का जेई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। छतरपुर ग्रामीण में पदस्थ जेई अंकित सीजेरिया और लाइनमैन छिकोड़ी लाल को भी पकड़ा गया है। जेई ने किसान से बिजली चोरी का प्रकरण न बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। सागर लोकायुक्त टीम डीएसपी राजेश खेड़े की टीम ने कार्रवाई की।

0



Source link