- Hindi News
- Local
- Mp
- Ram Mandir Bhumi Pujan Ceremony; Diwali In Madhya Pradesh Bhopal City Today Like Ayodhya
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुना के राम मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। यहां लोगों ने दीपोत्सव मनाने की तैयारी दोपहर से ही शुरू कर दी थी।
- अयोध्या में राम मंदिर के बाद पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जा रहा है, लोगों में दीवाली जैसा उल्लास है, घरों में रंगौली के साथ दीप मालाएं सजाईं गई है
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने निवास पर दीप प्रज्जवलित किए। पूरे मुख्यमंत्री निवास को रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है
- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दीप जलाए
अयोध्या में राम मंदिर के बाद पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जा रहा है। लोगों में दीवाली जैसा उल्लास है। घरों में रंगौली के साथ दीप मालाएं सजाईं गई है। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। गली मोहल्ले हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजनों से गूंज रहे हैं। आतिशबाजी की जा रही है। राजधानी भोपाल में मंदिरों के सामने नगाड़े बजाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने निवास पर दीप प्रज्जवलित किए। पूरे मुख्यमंत्री निवास को रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दीप जलाए। यहां बैंड-बाजे की व्यवस्था भी की गई थी।
ॐ रामचंद्राय नम:
आज उत्सव और आनंद का दिन है। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस खुशी में मुख्यमंत्री निवास उल्लास के उजाले से जगमगा रहा है।
प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना कि हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और आनंद का प्रकाश हो। #JaiShriRam pic.twitter.com/9pUc6Bsfpp
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 5, 2020

रामोत्सव के लिए मंडीदीप में दीप प्रज्जवलित करते श्रद्धालु।

रायसेन में रामलीला मैदान स्थित राम जानकी मंदिर में 1100 दीपकों से भगवान राम का नाम लिखा एवं पूरे मंदिर को रोशन किया गया।

रायसेन शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई।


सीहोर में मंदिरों का आकर्षक साज-सज्जा की गई है।

सिरोंज के हनुमान मंदिर परिसर को दीपकों से सजाया गया।

अशोकनगर में मंदिर में दीप प्रज्जवलित कर सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु।

रायसेन में दीप पर्व मनाते स्थानीय लोग।

सीहोर के राम मंदिर में विशेष पूजन के बाद दीप प्रज्जवलित किए गए।

अयोध्या में भूमिपूजन के बाद विदिशा में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

सिरोंज में विधायक उमाकांत शर्मा ने कारसेवकों के सम्मान के उपरांत 56 भोग की प्रसादी भी वितरित की।

विदिशा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा माधवगंज पर कृष्ण मंदिर के सामने जलते हुए दिए से भारत का नक्शा बनाकर खुशियां मनाईं।

विदिशा में श्रीरामलीला परिसर स्थित अयोध्या भी खूब जगमगाई। राम जानकी मंदिर में आरती, प्रसादी वितरण एवं दीपोत्सव का आनंदोत्सव मनाया गया।

अशोक नगर में मंदिर के सामने दीप प्रज्जवलित कर हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु।

रामोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लाइटिंग की गई है। खास बात ये है कि कार्यालय पर भगवान राम का फ्लैक्स लगाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में भगवान राम के फोटो के सामने दीप प्रज्जवलित कर रामोत्सव मनाया।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कोलार में दीप जलाए।

राजधानी में दीपोत्सव में दीपक जलाते भाजपा कार्यकर्ता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खरगौन में दीपोत्सव मनाया।

ओरछा में दीपक जलाने की तैयारी करते युवा।

रायसेन में अयोघ्या में हुए भूमिपूजन के बाद खुशियां मनाता एक परिवार।

भूमिपूजन के बाद भोपाल में मिठाई बांटते राम दल के कार्यकर्ता।

रामोत्सव मनाने की तैयारी करते मंत्री विश्वास सारंग।
0