As soon as Bhoomi Pujan in Ayodhya, the Shani Vijay Hanuman temple of the city started for restoration | अयोध्या में भूमिपूजन होते ही शहर के शनि विजय हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार के लिए भी शुरुआत हुई

As soon as Bhoomi Pujan in Ayodhya, the Shani Vijay Hanuman temple of the city started for restoration | अयोध्या में भूमिपूजन होते ही शहर के शनि विजय हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार के लिए भी शुरुआत हुई


शाजापुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • सड़कों पर आतिशबाजी तो शाम को दीप सज्जा से दिखाई दिया दीपावली जैसा नजारा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जिस समय भूमिपूजन किया जा रहा था, ठीक उसी समय शहर के टेंशन चौराह स्थित शनि विजय हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गेंती चली। रामनाम की गूंज के साथ मंदिर पहुंचे भक्तों ने अयोध्या और शहर में मंदिर निर्माण की खुशियां ऐसे मनाई जैसे रामराज्य शुरू हो गया। सुबह सड़कों पर आतिशबाजी तो शाम को घर को आगे लगाए गए दीपकों से शहर का नजारा दीपावली जैसा दिखा। मंदिरों में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के साथ सुंदरकांड किया गया। इधर, टेंशन चौराह स्थित शनि विजय हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू किया गया। फ्लेक्स पर रामराज्य की कल्पना को साकार करते हुए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। करीब 400 मीटर क्षेत्र में धार्मिक पताकाएं लगाई गई। यहां मंत्रोच्चार के साथ मंदिर समिति के वरिष्ठों सहित धार्मिक संगठनों और राजनीत से जुड़े लोगों ने 12.15 मिनट पर भूमिपूजन किया। शनि विजय हनुमान मंदिर निर्माण के लिए दानदाता भी पीछे नहीं रहे। एक ही दिन में डेढ़-दो लाख रुपए का दान एकत्रित हुआ। शनि विजय हनुमान मंदिर समिति के नरेंद्र तिवारी, राजा राठौर, ब्रज पेंटर, अनूप तिवारी, राजू राठौर, किशोरी लाल धारिया और कांग्रेस के नरेश कप्तान ने बताया कि शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन होने के बाद जन सहयोग से आठ माह में निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण भीमावद, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार, जय शिव कावड़ यात्री संघ के संतोष जोशी आदि मौजूद रहे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में भूमिपूजन का उत्सव मनाया। दोपहर 12.30 बजे फव्वारा चौराहे पर आतिशबाजी की गई। मंच के दिलीप भांवर और अनूप किरकिरे ने बताया कि यह अवसर सदियों तक यादगार रहेगा। क्योंकि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का इंतजार 500 वर्षों से किया जा रहा था। भगवा ध्वज लहराया : बस स्टैंड क्षेत्र में गोरक्षक समिति सदस्यों ने भगवा ध्वज का पूजन किया गया। समिति के धर्मेंद्र शर्मा और नरेंद्र यादव ने बस स्टैंड स्थित माता मंदिर पर आने वाले भक्तों से शाम को अपने-अपने घरों में दीपक लगाने का आह्वान किया। इधर पुलिस लाइन स्थित राम मंदिर पर विहिप और बजरंगदल दल ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पहले दोपहर 12.15 मिनट पर मंदिर में विराजे भगवान राम की महाआरती भी की गई। बुधवार को पुलिस भी अलर्ट रही। धार्मिक स्थलों पर बल की तैनाती के साथ मोबाइल टीम और सीसीटीवी कैमरों से लैस अधिकारियों ने माहौल पर नजर रखी। 50 से अधिक जवानों की अलग-अलग पाइंट पर तैनाती की थी।

0



Source link