- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- DAVV Devi Ahilya Vishwavidyalaya VC Recruitment 2020; Retired Teachers, Former Pracharyas, Additional Directors Including 200 Apply For Vice Chancellor Post
इंदौर14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डीएवीवी के नए कुलपति की प्रक्रिया राजभवन द्वारा फरवरी 2020 में प्रारंभ की जानी थी लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते यह प्रक्रिया अटक गई थी।- फाइल फोटो
- सितंबर 2020 तक डीएवीवी को नया कुलपति मिलने की संभावना जताई गई है
- सीईटी मे तकनीकी गड़बड़ी आने पर धारा 52 लगाकर तात्कालीन कुलपति को हटा दिया गया था
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के कुलपति पद के लिए 200 से ज्यादा आवेदन राजभवन पहुंचे है। कुलपति बनने की दौड़ में सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पूर्व प्राचार्य, अतिरिक्त संचालक सहित सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल है। नए कुलपति के चयन के लिए राजभवन द्वारा सर्च कमेटी का गठन किया जा रहा है। कुलपति की दौड़ में डीएवीवी की वर्तमान कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर रेणु जैन भी शामिल है। बुधवार को कुलपति पद के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन था।
गौरतलब है कि साल 2019 में सीईटी परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने डीएवीवी के तात्कालीन कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़ को धारा 52 लगाकर हटा दिया था। इसके लगभग एक माह बाद जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. रेणु जैन को डीएवीवी का कुलपति बनाया गया था।
नए कुलपति के गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के सदस्यों के लिए राजभवन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग और यूजीसी से नाम बुलवाएं गए है। कमेटी के सदस्य तय होने व गठन होने के बाद कुलपति पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। जानकारी के अनुसार सितंबर 2020 तक डीएवीवी को नया कुलपति मिल सकता है।
चार माह बाद शुरू हुई प्रक्रिया
डीएवीवी के नए कुलपति की प्रक्रिया राजभवन द्वारा फरवरी 2020 में प्रारंभ की जानी थी लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते यह प्रक्रिया अटक गई और अब चार माह बाद जून में इसे प्रारंभ किया गया है। हालांकि कोरोना का संक्रमण अब पहले से कहीं अधिक हो चुका है।
0