Hira in Panna; Madhya Pradesh Worker Find 7.54 Carat Gem Quality Stone Worth Rs 20 Lakh | पन्ना में मजदूर को मिले जेम क्वॉलिटी के तीन हीरे; तीनों का वजन 7.54 कैरेट, बाजार में कीमत 20 लाख रुपए

Hira in Panna; Madhya Pradesh Worker Find 7.54 Carat Gem Quality Stone Worth Rs 20 Lakh | पन्ना में मजदूर को मिले जेम क्वॉलिटी के तीन हीरे; तीनों का वजन 7.54 कैरेट, बाजार में कीमत 20 लाख रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hira In Panna; Madhya Pradesh Worker Find 7.54 Carat Gem Quality Stone Worth Rs 20 Lakh

पन्ना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पन्ना में एक मजदूर को तीन हीरे मिले हैं। हीरों की कीमत 20 लाख आंकी जा रही है, इन्हें डायमंड कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

  • छह पार्टनर ने मिलकर लिया था जरूआपुर उथली खदान में पट्टा, हीरों को पन्ना डायमंड कार्यालय में जमा कराया

पन्ना में एक बार फिर से मजदूर की किस्मत चमकी है। उसे जेम क्वॉलिटी के तीन हीरे मिले हैं। इन तीनों का वजन 7.54 कैरेट है। जिसकी बाजार में 20 लाख रुपए कीमत आंकी जा रही है। पन्ना में जरूआपुर की उथली खदान में मिले इन हीरा के छह पार्टनर हैं। मजदूरों ने हीरे डायमंड कार्यालय पन्ना जमा करा दिए गए हैं। अब इन्हें नीलामी में रखा जाएगा। इसमें जो राशि मिलेगी, उसमें रायल्टी काटकर शेष पूरी राशि मजदूरों को दे दी जाएगी।

तीनों हीरा मिलाकर करीब 8 कैरेट हैं और इनकी क्वाॅलिटी जेम बताई गई है।

पन्ना के हीरा अधिकारी ने बताया कि जरूआपुर में छह पार्टनर को निजी क्षेत्र में पट्टा आवंटित किया गया था। जहां पर मजदूर सबल सरदार को इकट्ठे तीन हीरे मिले हैं। हीरों की जांच-परख करके उन्हें कार्यालय में जमा कराया गया हैै। तीनो हीरों का वजन 4.45, 2.16 और 0.93 कैरेट है। इससे पहले 22 जुलाई को एक अन्य आनंदी लाल कुशवाहा को 10 कैरेट का हीरा मिला था। जिसकी बाजार में कीमत 50 लाख आंकी गई थी।

0



Source link