- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update District Wise | MP Corona Testing Numbers Death Toll Latest Today News; Ujjain Jabalpur Gwalior Sagar Hoshangabad
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज के बिनेका गांव के स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
- प्रदेश में सबसे अधिक प्रकरण भोपाल जिले में 162 नए मामले सामने आए, और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7486 हो गई, भोपाल में अभी तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है
- इंदौर में 122 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या 7857 हो गयी, इंदौर में मृत्यु के दो नए मामले दर्ज होने के बाद इनकी संख्या 322 हो गयी
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 652 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 35734 हो गयी है, हालाकि इनमें से 26064 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 8741 हैं। कल 17 संक्रमितों की मौत भी हुई है। मृतकों की कुल संख्या 935 हो गई है। सत्रह में से सबसे अधिक 11 मौत भोपाल जिले में दर्ज की गयीं। इसके अलावा इंदौर और रीवा जिले में दो दो तथा रतलाम, राजगढ़, जबलपुर, शिवपुरी, दमोह, कटनी, आगरमालवा और सागर जिले में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है।
प्रदेश में सबसे अधिक प्रकरण भोपाल जिले में 162 नए मामले सामने आए। और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7486 हो गई। भोपाल में अभी तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल में एक्टिव केस राज्य में सबसे अधिक 2260 हैं। इसके अलावा इंदौर में 122 नए संक्रमित मिले। कुल संख्या 7857 हो गयी। इंदौर में मृत्यु के दो नए मामले दर्ज होने के बाद इनकी संख्या 322 हो गयी। राज्य में मृतकों की संख्या सबसे अधिक इंदौर जिले की है। बाइस और व्यक्ति स्वस्थ होने के बाद अभी तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 5684 है। एक्टिव केस 1851 हैं।

राजधानी भोपाल में लॉकडाउन खत्म होते ही बाजारों में इस तरह के नजारे सामने आ रहे हैं।
इंदौर में कोरोना मरीज अब 8014
इंदौर में बुधवार को कोरोना के 157 नए मरीज मिले। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 8014 पर पहुंच गया है। मरीजों के 7 से 8 हजार होने की रफ्तार भी तेज रही और ये 1000 मरीज सिर्फ 9 दिन में आए। राहत की बात यह है कि इस दौरान 971 मरीज डिस्चार्ज हुए, इससे रिकवरी दर 97% के करीब आ गई। मृत्यु दर 1.9 फीसदी रही, 19 मरीजों ने दम तोड़ा। फिलहाल पॉजिटिव दर 6.67 फीसदी है, लेकिन बुधवार को ये 7.62 पर पहुंच गई। तीन मरीजों की मौत भी हुई। जिले में अब 1960 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 5729 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
ग्वालियर में 92 नए पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण के ग्वालियर में बुधवार को 92 नए मरीज मिले। जबकि शहर की एक वृद्धा और भिंड से आई युवती की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मरने वाली वृद्धा दर्पण कॉलोनी के शांति नगर में रहने वाली उमा देवी (80) बताई गई हैं। उधर भिंड निवासी 45 वर्षीय छाया भदौरिया को कोरोना होने के कारण 27 जुलाई को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। छाया की दूसरी रिपोर्ट 31 जुलाई को निगेटिव आई थी। वहीं जीआरएमसी की वायरोलॉजिकल लैब, सीबी नैट और प्राइवेट लैब की जांच में 92 नए कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से वायरोलॉजिकल लैब की जांच में 82, सीबी नैट की जांच में 4 तथा प्राइवेट लैब की जांच में 6 लोग संक्रमित निकले हैं। जिले में अबतक 2930 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। वहीं बुधवार को भिंड में 17, मुरैना और दतिया में 5-5, शिवपुरी में 4, श्योपुर में 1 नया मरीज मिला है।

ये तस्वीर विदिशा की है। बुधवार की शाम दीप जलाकर रामोत्सव मना रहे सभी लोग मास्क लगाकर उत्सव में शामिल हुए।
कोरोना अपडेट्स
- शनिवार और रविवार को बंद रहेगा वन विहार: कोरोना संक्रमण के तहत जारी की गई गाइड-लाइन के अनुसार भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आगामी आदेश तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पर्यटकों के लिये बंद रहेगा। साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को छोड़कर वन विहार पर्यटकों के लिये सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 तक और अपरान्ह में 2 से 6.30 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान सभी पर्यटकों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन और केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- सागर में शनिवार, रविवार का लॉकडाउन समाप्त : जिले में अब प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को लगने वाला लॉकडाउन आगामी आदेश तक समाप्त किया गया है। मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय द्वारा 31 जुलाई को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए थे। कलेक्टर दीपक सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब सागर जिले में शनिवार, रविवार का लॉकडाउन तथा रात्रिकालीन कर्फ्यू संबंधी प्रतिबंध आगामी आदेश तक समाप्त किया गया है।
- सागर में 8 नए मरीज मिले, तो 9 हुए डिस्चार्ज: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर सहित आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, जबकि नौ मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी दे दी गयी है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 08 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 20 एवं 21 वर्षीय पुरुष कैंट, 70 वर्षीय पुरुष लक्ष्मीपुरा वार्ड, 58 वर्षीय पुरुष एवं 57 वर्षीय महिला सूबेदार वार्ड, 24 वर्षीय महिला डॉक्टर हास्टल बीएमसी, 70 वर्षीय महिला पुरव्याउ, 26 वर्षीय पुरुष दीनदयाल नगर मकरोनिया, निवासी शामिल है। सागर जिले मे अब तक कुल 713 मरीज पिछले चार माह के दौरान मिल चुके हैं, जिनमें से 539 स्वस्थ होकर घर पहुँच चुके हैं। वर्तमान में बीएमसी के कोविड वार्ड में 93 मरीज भर्ती हैं। वहीं बीएमसी में 36 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
- शिवपुरी में चार नए मरीजों में कोरोना संक्रमण: 4 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 344 तक हो गयी। अभी तक 274 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- भिंड में मिले 19 नए मामले: 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 499 तक पहुंच गयी है। अभी तक 434 ठीक हो चुके है। वर्तमान में 65 का कोरोना सेंटर में इलाज चल रहा है।
0