- Hindi News
- Local
- Mp
- MP MLA House | Madhya Pradesh Former MLA House Being Constructed In Bhopal Rachna Nagar; Allotment Will Be Done By Taking Lottery
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा रचना टॉवर के आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे।
- प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने रचना नगर टॉवर के आवासों का निरीक्षण किया
- उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय में आवासों पर कब्जा देने को कहा
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा गुरुवार को भोपाल के रचना नगर में आवास संघ द्वारा बनाए जा रहे रचना टॉवर के आवासों का मौका मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन आवासों का काम पूरा कर 31 अगस्त तक पात्र हितग्राहियों को आधिपत्य सौंपने के निर्देश दिए। रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिन 117 हितग्राहियों द्वारा राशि जमा कर दी गई है, उन्हें 21 अगस्त को लॉटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए पांच विधायकों की समिति भी गठित कर दी गई है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर तय समय पर आवासों का कब्जा नहीं मिला तो निर्माण एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। भोपाल के रचना नगर में आवास संघ द्वारा वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के लिए आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य योजना का भूमि पूजन जुलाई 2016 में किया गया था। निरीक्षण के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह, नगर निगम आयुक्त के वी यस चौधरी, आवास संघ के प्रबंध संचालक अरविंद सिंह सेंगर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
0