नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने बुधवार (5 अगस्त 2020) को ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘भगवान राम हमारे आदर्श हैं और ये दुनियाभर हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन है.’ दानिश ने ये बात अयोध्या में हुए भूमि पूजन को लेकर कही है.
Today is the Historical Day for Hindus across the world. Lord Ram is our ideal. https://t.co/6rgyfR8y3N
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) August 5, 2020
उन्होंने आगे कहा, ‘भगवान राम की सुंदरता उनके चरित्र में है, न कि उनके नाम में, और वो बुराई के खिलाफ अच्छाई के जीत के प्रतीक हैं. आज दुनियाभर में खुशी की लहर है, ये बड़ी संतुष्टि का क्षण है’
The beauty of Lord Rama lies in his character, not in his name. He is a symbol of the victory of right over the evil. There is wave of happiness across the world today. It is a moment of great satisfaction. #JaiShriRam pic.twitter.com/wUahN0SjOk
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) August 5, 2020
पाकिस्तान में रहकर इस ट्वीट को लिखने पर एक फैन ने उन्हें सुरक्षित रहने को कहा. इस पर दानिश ने जवाब दिया, ‘हम सुरक्षित हैं, किसी को हमारे धार्मिक विश्वास से किसी को कोई दिक्कत नहीं है. प्रभु श्रीराम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है.’
We are safe and no one should have any problem with our religious beliefs. Life of Prabhu Shri Ram teaches us unity and brotherhood. https://t.co/De7VaZ5QhS
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) August 5, 2020