TVS की ये धांसू बाइक एक बार फिर हुई मंहगी, जानें क्या है नई कीमत | auto – News in Hindi

TVS की ये धांसू बाइक एक बार फिर हुई मंहगी, जानें क्या है नई कीमत | auto – News in Hindi


Apache RTR 200 4V की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी है

TVS Apache RTR 200 4V बाइक की लॉन्च होने के बाद से अभी तक दो बार कीमत बढ़ चुकी है. कंपनी ने इसकी कीमत 1,050 रुपये बढ़ा दी है.

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर ने अपनी Apache RTR 200 4V की कीमतों में 1,050 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने इसकी कीमत 1,050 रुपये बढ़ा दी है. कीमत बढ़ने के बाद मोटरसाइकिल की कीमत 128,550 रुपये हो गई है, जबकि पहले 127,500 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) थी. TVS ने अपनी Apache RTR 200 4V की मई 2020 में कीमतें 2,500 रुपये बढ़ाई थी और अब कंपनी ने यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है. अपाचे RTR 200 4V के BS6 मॉडल को 1.24 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था. तब BS4 मॉडल के मुकाबले इसका दाम करीब 12 हजार रुपये ज्यादा था.

जानिए बाइक की खासियत-
टीवीएस की इस मोटरसाइकल में 197.75 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 16.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से लैस है. सस्पेंशन की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें एक टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स अप फ्रंट और रियर में एक मोनोशॉक के साथ डिस्क ब्रेक्स दिए हैं.

ये भी पढ़ें : Bajaj की एक और दमदार बाइक हुई लॉन्च, अपग्रेडेड वर्जन में दिया है 249cc इंजनदिए हैं जबरदस्त फीचर्स-

बाइक में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड फिटमेंट दिया है. BS6 Apache 200 4V ब्लैक और व्हाइट कलर में आती है और इसमें रेसिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में नया एलईडी हेडलैम्प, एलईडी पोजिशन लैम्प, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टाइलिश स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल, ड्यूल-बैरल स्पोर्टी एग्जॉस्ट, अग्रेसिव टैंक और इंजन काउल जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 0-60 टाइमर, टॉप स्पीड रिकॉर्डर दिया है.

Apache RTR 200 4V में स्विर्ल-स्टाइल एलॉय व्हील डिजाइन दिया है जो इसे पूरी तरह एक स्पोर्टी लुक तो देते हैं. नए Apache RTR 200 4V में एक रेसिंग बाइक की तरह रेस टेलेमेट्री, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ क्रैश अलर्ट भी शामिल किया गया है.





Source link