7 days later, in 24 hours, less than 30 were found infected, but in 6 days seven were killed. | 7 दिन बाद 24 घंटे में 30 से कम संक्रमित मिले, लेकिन 6 दिन में सात की हो गई माैत

7 days later, in 24 hours, less than 30 were found infected, but in 6 days seven were killed. | 7 दिन बाद 24 घंटे में 30 से कम संक्रमित मिले, लेकिन 6 दिन में सात की हो गई माैत


ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

  • विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से अब विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है

गुरुवार काे जीआरएमसी की वायरोलॉजिकल लैब, सीबी नैट और प्राइवेट लैब की जांच में 26 लाेग काेराेना पॉजिटिव पाए गए। 30 जुलाई के बाद एक दिन में संक्रमिताें की यह सबसे कम संख्या है। 30 जुलाई को 36 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, लेकिन चिंता की बात ये है कि गुजरे छह दिन में कोरोना संक्रमण से सात लोगों काे जान गंवानी पड़ी है। गुरुवार को एक ही दिन में चार मरीजों की मौत हुई है इनमें से तीन मरीज ग्वालियर के रहने वाले हैं। ग्वालियर निवासी मरीज रामसिया, आसिफ अली और मुन्नी देवी को फेफड़ों का गंभीर निमोनिया, इंफेक्शन सहित कई अन्य बीमारियां थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से अब विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिजली विभाग के दो एई भी संक्रमित, चार दिन पहले ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक में थे शामिल
गुरुवार काे संक्रमित पाए गए लाेगाें में डीडी नगर निवासी माेतीझील बिजली घर में पदस्थ 54 वर्षीय एई और लधेड़ी बिजली घर में पदस्थ अल्कापुरी निवासी 32 वर्षीय एई भी शामिल हैं। डीडी नगर निवासी इंजीनियर की ड्यूटी 15 दिनों से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर है। दोनों एई गत रविवार को ऊर्जा मंत्री के साथ उनके बंगले पर हुई बैठक में भी शामिल हुए थे। इसी तरह जीआरएमसी के पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर की 59 वर्षीय मां, दानाओली के एसबीआई सिटी सेंटर के कर्मचारी की 21 वर्षीय बेटी व शताब्दीपुरम निवासी एसआई भी पॉजिटिव मिले हैं।

सावधानी नहीं बरती तो संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ेगी
बारिश में सर्दी, खांसी और बुखार के रोगियों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत बढ़ जाती है। वायरल जनित बीमारियों से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस कारण कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। इसलिए इस महीने विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा न करने पर अगस्त के आखिर तक कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
-डॉ. अमित रघुवंशी, नोडल अधिकारी, कोरोना, जिला अस्पताल मुरार

0



Source link