हरदा22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कोरोना संक्रमण से जिले में 11 वीं और खातेगांव तहसील की पहली मौत
खातेगांव के इलेक्ट्रिकल्स व्यवसायी और साहू समाज के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू (61) की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। साहू का पिछले 15 दिन से इंदौर में इलाज चल रहा था। हालांकि बुधवार को उनके आखरी सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है, लेकिन सावधानी रखते हुए उनका अंतिम संस्कार इंदौर में कोविड नियमों के अनुसार ही किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राजेश ने दी। जो स्वयं भी कोरोना संक्रमित है। जिनका इंदौर में ही इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन और परिजन ने अंतिम संस्कार के कुछ मिनट पहले ही उसे इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीपीई किट पहनाकर उसे एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया। जहां उसने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जिले में यह 11 वीं और खातेगांव तहसील में कोरोना संक्रमित की पहली मौत है। एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि साहू की मौत को अभी देवास प्रशासन ने अपने आंकड़ों में नहीं जोड़ा है, क्योंकि इंदौर प्रशासन से अभी कोई अधिकारिक सूचना देवास जिला प्रशासन को नहीं मिली है। साहू ने 2 दिन पहले दी थी डॉक्टर को चिट्ठी : जानाकरी के मुताबिक साहू समाज के अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने अपनी मौत के दो दिन पहले ही अस्पताल के डॉक्टर से पेन-पेपर लिया और उस पर अपनी कुछ अंतिम इच्छाएं और अधूरे सपने का जिक्र किया। गुरुवार को साहू की मौत के बाद डॉक्टर ने इस बारे में परिजनों को बताकर वह चिट्ठी सौंपी। जिसमें नेमावर में बन रही धर्मशाला, राधाकृष्ण मंदिर की चिंता व्यक्त करते हुए अपनी अनुपस्थिति में कुछ लोगों को उसे पूरा करने का जिक्र है। इसके अलावा कुछ अन्य बातों का उसमें उल्लेख है।
0