धार20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बारिश नहीं हाेने से चिंतित थे किसान, राेजाना तेज धूप खिलने से साेयाबीन की फसल पीली हाेकर मुरझाने लगी थी, ग्रामीण क्षेत्रों में बाग रसाेई व टाेने टाेटके कर रहे लोग
क्षेत्र में लंबे समय बाद गुरुवार दाेपहर 2 बजे से आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बस स्टैंड के पास डही मार्ग का नाला बह निकला। सड़कों पर पानी भर गया। इस दौरान बिजली बंद होने से लाेगाें काे परेशानी आई। पानी गिरने के बाद भी उमस और गर्मी में कोई कमी नहीं आई। बारिश नहीं हाेने से फसलाें काे लेकर किसान चिंतित थे।
राेजाना तेज धूप खिलने से साेयाबीन की फसल पीली हाेकर मुरझाने लगी थी। पहाड़ी इलाकाें में ज्यादा समस्या थी। अब बारिश हाेने से फसलाें काे राहत मिली है। यह बारिश फसलाें के लिए फायदेमंद है। क्याेंकि फसल की ग्राेथ भी रुक गई थी। जबकि यह समय फसल में फल, फूल आने का है।
0