जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया कियोस्क.
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने एक स्टॉल खोली है. कोविड-19 स्टॉल पर लगे कियोस्क से रेल यात्रियों को न्यूनतम दर पर फेस मास्क, सैनेटाइजर, पीपीई किट, बेडरोल शीट, सैनेटाइजर, स्प्रे आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है.
इसी फैसले के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उसने एक स्टॉल खोली है. कोविड-19 स्टॉल पर लगे कियोस्क से रेल यात्रियों को न्यूनतम दर पर फेस मास्क, सैनेटाइजर, पीपीई किट, बेडरोल शीट, सैनेटाइजर, स्प्रे आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है. जिसका उपयोग रेलयात्रा के समय एवं यात्रा से वापसी के समय अपने घर जाते समय रेलयात्री कर सकते हैं. रेल प्रशासन ने सभी रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेल में सफर के दौरान करोना संक्रमण से बचाव के सभी आधुनिक उपयोग की वस्तुओं का समय पर उपयोग करें ताकि संक्रमण से बचा जा सके. रेलवे ने नान फेयर रेवेन्यू के तहत यह कियोस्क जबलपुर मंडल में खुलवाया है. जो कि पश्चिम मध्य रेलवे का पहला कोविड कियोस्क है. इस कियोस्क से कोई भी रेलयात्री अपनी यात्रा करते समय सामग्री लेकर रेल यात्रा में सुरक्षित रह सकता है.