मैनचेस्टर: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच का तीसरा तीन बड़ा ही अहम होता है. कहा जाता है कि मैच के तीसरे दिन जो टीम अच्छा खेल दिखाती है मैच उसकी तरफ झुक जाता है . कुछ यही कहानी इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैंचों की सीरीज के पहले मैच में बनी हुई है. पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर 326 रनों का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 92 रनों का स्कोर बना लिया.
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: मसूद के ‘शान’दार शतक से पाक मजबूत, इंग्लैंड को शुरुआती झटके
उस हिसाब से इंग्लैंड अब भी मेहमान टीम के स्कोर से 234 रन पीछे है. इसी वजह से मैच का तीसरा दिन बेहद रोमांचक होनी उम्मीद है. ऐसे में तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तानी गेंदबाजों से, खासकर मोहम्मद अब्बास से बचके रहना होगा. क्योंकि मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन जिस तरीके से पाक तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड टीम को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया था, उससे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की टीम के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं.
गौरतलब है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए कल के नाबाद बल्लेबाज ओली पोप (46) और विकेट-कीपर जोस बटलर (15) पर रहेंगी. दांए हाथ के उभरते बल्लेबाज ओली पोप ने पिछले सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैंकड़ा जड़कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया था. तब भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने उनकी तुलना इंग्लिश टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बेल से की थी.
ऐसे में इंग्लैंड टीम पोप से वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद करेगी. हालांकि ओली पोप अपने टेस्ट करियर के 5वें अर्धशतक से मजह 4 रन दूर हैं. दूसरी ओर जोस बटलर पर भी नजरें रहेंगी क्योंकि पाकिस्तान के 326 रन और शान मसूद के शानदार सैंकड़े में उनका विशेष योगदान रहा है. बता दें बटलर ने इस टेस्ट मैच खराब विकेटकीपिंग करते हुए दो आसान कैच और एक स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था. जिसमें शान मसूद को दो बार जीवनदान मिला और उसकी बदौलत उन्होंने लगातार 3 टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया.
ऐसे में बटलर को हर हाल में मैच के तीसरे दिन अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में ले जाना होगा. दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अपने गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड टीम को उभरने का मौका नहीं देना चाहेगी. जिस तरह से दूसरे दिन पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और शाहीन अफरीदी ने मजह 12 रनों के अंदर इंग्लैंड टीम के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी, ठीक उसी तरह मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली अपने बॉलरों से यही उम्मीद करेंगे. अगर तीसरे दिन पाकिस्तान टीम मैच पर अपनी पकड़ और मजूबत कर लेती तो वह इग्लैंड के खिलाफ उनकी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी 11वीं जीत के करीब होगी.