- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Corona, The Third Largest District In The State, Ranked 9th In The Population, Sampling 1% Of The Total Population, Infecting 0.03%
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर का प्रमुख कटरा बाजार…जहां अब रात 10 बजे तक रौनक रहती है, क्योंकि 132 दिन बाद रात 8 बजे के बाद भी दुकानें खोलने की अनुमति है। इससे शहर में कारोबार बढ़ेगा।
- अब पूरा शहर अनलॉक है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि संक्रमण न फैले
श्रीकांत त्रिपाठी, जुलाई से अब तक जिले में हर दिन 10 पॉजिटिव मिल रहे हैं। जून में यह आंकड़ा 5 पॉजिटिव प्रतिदिन का था। यानी रफ्तार दोगुनी हो गई है लेकिन यदि सागर जिले की तुलना अन्य जिलों से की जाए तो हमारी स्थिति बेहतर है। सागर जिला जनसंख्या के मामले में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इंदौर पहला और जबलपुर दूसरा है। भोपाल चौथे और रीवा पांचवें स्थान पर है। मरीजों की संख्या में इंदौर पहले स्थान पर है। भोपाल दूसरा और ग्वालियर तीसरे नंबर पर है। इस सूची में सागर का स्थान 9वां है। वहीं रिकवरी रेट 71.7 फीसदी तक पहुंच गया है। इसलिए कोरोना से डरें नहीं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

अब केवल 130 मरीज, एक सप्ताह में इनमें कई ठीक हो जाएंगे
सागर जिले में अब तक कुल आबादी में से एक फीसदी यानी 23353 लोगों की सैंपलिंग हुई। इनमें 0.03 प्रतिशत यानी 753 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 469 पॉजिटिव मरीजों में कोरोना के लक्षण ही नहीं थे, केवल पॉजिटिव मरीज के कॉन्टेक्ट में आने से संक्रमित हुए। अब केवल 130 पॉजिटिव मरीजों का इलाज बीएमसी में किया जा रहा है। एक सप्ताह में मरीजों की संख्या कम हुई तो सागर प्रदेश के टॉप-10 की सूची से बाहर हो सकता है।
प्रदेश का पॉजिटिव रेट 5.7%, सागर का 2.1%
अच्छी बात यह है कि प्रदेश में जहां हर दिन 500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं, इसमें भी सागर का पॉजिटिव रेट 2 फीसदी है। जबकि इंदौर 8.3, भोपाल 13, बड़वानी 10.2, जबलपुर 7.7, खरगौन 7, ग्वालियर 4.9, नीमच 4.4 और मुरैना 2.4% है। वहीं प्रदेश का पॉजिटिव रेट 5.7% है। यानी सागर में कोरोना कंट्रोल में है।

0