Tourists will be able to see the talent and history of local artists, digital museum will be started this month on Maharaj Baadi | महाराज बाड़े पर इसी महीने शुरू हाे जाएगा डिजिटल म्यूजियम स्थानीय कलाकारों का हुनर और इतिहास देख सकेंगे पर्यटक

Tourists will be able to see the talent and history of local artists, digital museum will be started this month on Maharaj Baadi | महाराज बाड़े पर इसी महीने शुरू हाे जाएगा डिजिटल म्यूजियम स्थानीय कलाकारों का हुनर और इतिहास देख सकेंगे पर्यटक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Tourists Will Be Able To See The Talent And History Of Local Artists, Digital Museum Will Be Started This Month On Maharaj Baadi

ग्वालियर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्काउट एवं गाइड भवन में डिजिटल म्यूजियम और प्लेनेटोरियम प्राेजेक्ट का काम अंतिम चरण में

  • स्काउट एवं गाइड भवन में डिजिटल म्यूजियम और प्लेनेटोरियम प्राेजेक्ट का काम अंतिम चरण में

गाेरखी स्थित स्काउट एवं गाइड भवन में तैयार किया जा रहा डिजिटल म्यूजियम इस महीने के आखिर तक शुरू हाे सकता है। यहां पर आकर पर्यटक 16 गैलरियों में सजे ग्वालियर के इतिहास, यंत्र, अाभूषण, हस्तशिल्प और अन्य आधुनिक चीजों को देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने इसके लिए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। कलाकार 15 अगस्त तक अपनी पेंटिंग के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। उनके हुनर को हैरिटेज वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा। वे स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। डिजिटल म्यूजियम के साथ यहां प्लेनेटोरियम का काम भी चल रहा है, लेकिन इसे पूरा होने में दो-तीन महीने लग सकते हैं। प्लेनेटाेरियम में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, अवकाश के दिनों में खेले जाने वाले खेल, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, पाक कला, भोजन ए‌वं व्यंजन, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी और फोटोग्राफी काे प्रदर्शित किया जाएगा।

डिजिटल म्यूजिम में ये देखने को मिलेगा
इंटर एक्टिव टच वीडियो, बायोमैट्रिक डिवाइस, वीआर हेंडसेट, ग्वालियर किले का इतिहास, सूचना प्रदर्शन मुद्रित पैनल, मीडियो कियोस्क, पैदल प्रदर्शन, मीडिया वॉल, वर्चुअल मिरर, प्रोजेक्टर के माध्यम से भित्ती चित्र दीवारों पर दिखाए जाएंगे, इंटरएक्टिव संगीत खेल (इनको पर्यटक खेल भी सकते हैं), साधना प्रदर्शन, विभिन्न तरह के पुतले, पारंपरिक घर की वस्तुएं आदि रखी जाएंगी।

6.78 करोड़ खर्च कर रही है स्मार्ट सिटी
डिजिटल म्यूजियम और प्लेनेटोरियम प्राेजेक्ट पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन 6.78 करोड़ खर्च कर रही है। यह प्राेजेक्ट 3500 वर्गफीट एरिया में तैयार किया जा रहा है।
इस माह शुरू करेंगे डिजिटल म्यूजियम
महाराज बाड़ा पर डिजिटल म्यूजियम की शुरूआत इस महीने के आखिरी तक हो जाएगी। यह काम अंतिम चरण में है। स्थानीय कलाकारों के हुनर को भी इसमें डिस्प्ले किया जाएगा।
-जयति सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन

0



Source link