- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Coronavirus Cases August 9th Updates | Prisoners Including 101 People Found Infected As COVID Cases Increased In Madhya Pradesh Bhopal City
भोपाल42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में लगातार कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नए बेड बढ़ाने पर कार्य चल रहा है। भोपाल में 2360 बेड में से 1311 पर मरीज भर्ती हैं। 1049 खाली हैं, लेकिन अब 790 नए बेड तैयार किए जा रहे हैं।
- इससे पहले मंगलवार को सबसे कम 108 नए केस सामने आए थे
- शनिवार को चार और लोगों की मौत, आंकड़ा 215 तक पहुंचा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना की रफ्तार कुछ कम हुई है। शनिवार को 152 नए मरीज आने के बाद रविवार को 101 मरीज मिले हैं। 1 जुलाई से अब तक एक दिन में यह सबसे कम संख्या है। इस दौरान इससे पहले सबसे कम 108 नस केस वाला दिन 4 अगस्त का था। हालांकि आंकड़ा अब भी 100 के पार ही है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नया कोविड-19 वार्ड तैयार किया गया है।
2099 टेस्ट में से 1988 निगेटिव आए
राजधानी में अगस्त में पहली बार सबसे कम नए केस सामने आए हैं। शनिवार को 2099 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। इसमें से 1988 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन मरीजों की रिपोर्ट दोबारा जबकि 7 दूसरे जिलों के संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रैपिड एंटीजन किट से 1695 टेस्ट किए गए। इनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
रविवार को टोटल लॉकडाउन है
कलेक्टर के आदेश के बाद रविवार को टोटल लॉकडाउन है। रात को 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू होने के साथ ही दिन में भी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक टोटल लॉकडाउन रखा गया है। इधर, शहर में सीआरपीएफ अस्पताल से 4, एम्स का एक पीजी छात्र, अरेरा कॉलोनी से एक, इकबाल मंजिल बरखेड़ी से 4, अभरा इंक्लेव कोलार से 3, स्प्रिंग वैली कटारा हिल्स से 1, एसबीआई कॉलोनी से 1, जैन नगर लालघाटी से 4 और पंचशील नगर से 3 लोग संक्रमित निकले हैं। अब तक प्रदेश में कुल
भोपाल में 9 दिन में नए केस
दिन | मरीज |
9 अगस्त | 101 |
8 अगस्त | 152 |
7 अगस्त | 150 |
6 अगस्त | 142 |
5 अगस्त | 162 |
4 अगस्त | 108 |
3 अगस्त | 142 |
2 अगस्त | 168 |
1 अगस्त | 166 |
0