- Hindi News
- Local
- Mp
- Criminal Case Filed Against Former Minister Jeetu Patwari; Kamal Nath Warned The BJP Government, Saying Repulsive Thinking Will Have To Be Responded To
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर गलत परंपराओं को जन्म दे रही है, राजनीतिक बदले बाजी, दबाव-दुर्भावना की राजनीति व द्वेष भावना से काम कर रही है।
- जीतू पटवारी के खिलाफ इंदौर के छत्रीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है
- कमलनाथ बोले- हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ इंदौर में आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देता हूं कि वो इस कुत्सित व घृणित राजनीति से बाज आये अन्यथा हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा, भाजपा सरकार की इस दमनकारी सोच का मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।
एक अन्य ट्वीट में कमलनाथ ने कहा कि हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमने देश की आज़ादी की लड़ाई के लिये अंग्रेजों से संघर्ष किया है तो भाजपा क्या है? भाजपा सरकार ने यदि इस तरह की द्वेष भावना की राजनीति बंद नहीं की तो हम इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे , हमने देश की आज़ादी की लड़ाई के लिये अंग्रेजो से संघर्ष किया है तो भाजपा क्या है ?
भाजपा सरकार ने यदि इस तरह की द्वेष भावना की राजनीति बंद नहीं की तो हम इसके ख़िलाफ़ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
5/5— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 9, 2020
ट्वीट कर और क्या कहा
- मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूँ और आज फिर दोहरा रहा हूँ भाजपा प्रदेश में निरंतर ग़लत परंपराओं को जन्म दे रही है, राजनैतिक बदले बाजी, दबाव-दुर्भावना की राजनीति व द्वेष भावना से काम कर रही है।
- भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिये बौखलाहट में यह सब कर रही है।
- सरकारें आती जाती रहती है। हमारी भी प्रदेश में सरकार रही है लेकिन हमने कभी इस भावना से काम नहीं किया। हम भी यदि भाजपा की राह पर चलते तो आज कई भाजपाइयों पर इसी तरह से प्रकरण दर्ज हो चुके होते लेकिन हम इस तरह की राजनैतिक द्वेष भावना में विश्वास नहीं करते है।
- प्रदेश भर में हमारे नेताओँ, जन प्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर काम करने वाले हमारे लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है, उन पर झूठे प्रकरण दर्ज किये जा रहे है।
- मैं भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देता हूँ कि वो इस कुत्सित व घृणित राजनीति से बाज आये अन्यथा हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा, भाजपा सरकार की इस दमनकारी सोच का मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।
क्या है पूरा मामला
- जीतू पटवारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के फोटो में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में इंदौर के छत्रीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक के खिलाफ धारा 188 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में पटवारी ने ट्वीट डिलीट कर दिया था। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के समय प्रधानमंत्री की तस्वीर में छेड़छाड़ कर कांग्रेस विधायक पटवारी ने अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी को लेकर टिप्पणी की थी।
- उधर इस मामले विधायक पटवारी का कहना था कि उनके ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं था, जो अपराध की श्रेणी में आए। बेरोजगारी, किसान और अर्थ व्यवस्था पर सवाल उठाना भाजपा की दुखती रग है। इस तरह की शिकायत कर वे आम आदमी की आवाज दबाना चाहते हैं।
0