Flight from Bhopal to Jaipur will resume, two airline companies doing load analysis | भोपाल से जयपुर की फ्लाइट होगी दोबारा शुरू, दो एयरलाइन कंपनियां कर रहीं लोड एनालिसिस

Flight from Bhopal to Jaipur will resume, two airline companies doing load analysis | भोपाल से जयपुर की फ्लाइट होगी दोबारा शुरू, दो एयरलाइन कंपनियां कर रहीं लोड एनालिसिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Flight From Bhopal To Jaipur Will Resume, Two Airline Companies Doing Load Analysis

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल की दूसरे शहरों से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और बंद रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू कराने का एक्शन प्लान भी बना लिया है।

  • एयरपोर्ट प्रबंधन नवंबर से एयरलाइन कंपनियों के साथ भोपाल से फ्लाइट बढ़ाने के संबंध में मीटिंग शुरू करेगा
  • स्पाइसजेट अगले साल दोबारा शुरू कर सकता है भोपाल से फ्लाइट ऑपरेट

राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट से अगले कुछ महीनों में जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। दो एयरलाइन कंपनियां भोपाल-जयपुर रूट पर पैसेंजर लोड का एनालिसिस कर रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से रूट और स्लॉट एलॉटमेंट में बदलाव न करना पड़े। इसकी पुष्टि राजा भोज एयरपोर्ट के एक सीनियर अफसर ने की है। वहीं, एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल की दूसरे शहरों से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और बंद रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू कराने का एक्शन प्लान भी बना लिया है। इस प्लान को कोविड संक्रमण के नियंत्रित होने के बाद अमल में लाया जाएगा। ताकि भोपाल को एविएशन मैप पर ज्यादा से ज्यादा शहरों से जोड़ा जा सके।

एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण एयरलाइन कंपनियों को फिलहाल पर्याप्त पैसेंजर लोड नहीं मिल रहा है। इस कारण अगले तीन महीने में भोपाल से फ्लाइट ऑपरेशन नहीं बढ़ेगे। इस दौरान केवल एयरलाइन कंपनी इंडिगो कुछ रूट पर नई फ्लाइट शुरू कर सकती है। लेकिन, दूसरी नई एयरलाइन भोपाल से किसी भी शहर के लिए नई फ्लाइट शुरू नहीं करेंगी। इस कारण इस दौरान एयरलाइन कंपनियों को भोपाल से फ्लाइट शुरू करने के प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन भेजेगा। ताकि मार्च में लागू होने वाले समर शेड्यूल से पहले नए रूट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने एयरलाइन कंपनियों को सहमत किया जा सके।

विस्तारा, स्पाइस जेट और जूम एयरलाइन को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने स्पाइसजेट के अलावा दो नई एयरलाइन विस्तारा और जूम को भी भोपाल से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने का प्रस्ताव अक्टूबर में भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव में भोपाल के पैसेंजर लोड की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

इंडिगो और एयर इंडिया शुरू कर सकते हैं शुरू
एयरपोर्ट अफसरों के मुताबिक भोपाल – जयपुर रूट पर अक्टूबर में इंडिगो और एयर इंडिया फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं। दोनों ही एयर लाइन कंपनियों ने इस रूट पर पैसेंजर लोड का एनालिसिस कर लिया है। इस रूट के स्लाट को लेकर इंडिगो के स्टेशन ऑफिस के अफसरों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से टाइम स्लॉट को लेकर एक दौर की मीटिंग भी की है।

0



Source link