- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Prisoners Were Caught Trying To Escape From Depalpur Jail In Indore, Caught By The Sentinels Alert
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार सुबह चार कैदियों ने महिला वार्ड के बैरक की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की थी।- फाइल फोटो
- लूट और हत्या के आरोप में बंद चार कैदियों ने रविवार सुबह किया था भागने का प्रयास
- महिला बैरक के पास बनी दीवार से कूदकर फरार होने की कोशिश की
देपालपुर उप जेल में बंद लूट और हत्या के चार आरोपियों ने रविवार सुबह जेल से भागने का प्रयास किया। यह कैदी दीवार फांदकर रफूचक्कर हो रहे थे। हालांकि, जेल प्रहरी की सजगता से चारों को पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, मानपुर में हुई डकैती, लूट और हत्या के मामले में आरोपी विकास, संतोष, विनोद और एक अन्य लंबे समय से महू जेल में बंद थे। कुछ दिन पहले ही इन कैदियों को महू से देपालपुर उप जेल शिफ्ट किया गया था। रविवार सुबह इन चारों कैदियों ने महिला वार्ड के बैरक की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की थी। वहां तैनात जेल प्रहरी ने कैदियों को भागते देख लिया और तुरंत अन्य प्रहरियों को अलर्ट किया। प्रहरियों के साथ आसपास के कुछ ग्रामीणों की मदद से कैदियों को पकड़ लिया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है।
0