Honda Jazz की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, घर बैठे 5000 रु में ऐसे करें बुक
Honda Jazz की प्री-बुकिंग की घोषणा हो चुकी है. नई जैज को 21,000 रुपये में देशभर की अधिकृत HCIL डीलरशिप से बुक कराया जा सकता है. वहीं HCIL वेबसाइट पर ‘Honda from Home’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल 5,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.
ये होंगे खास फीचर्स
>> नई जैज क्रोम एक्सेंट के साथ नए हाई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल सहित स्टाइलिश और स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन
>> डीआरएल के साथ नए एडवांस्ड एलईडी हेडलैम्प (इनलाइन शेल)>> नई एलईडी फॉग लैम्प्स, सिग्नेचर रियर एलईडी विंग लाइट
>>नए डिजाइन किए गए फ्रंट व रियर बम्पर्स के साथ आएगी
>> इस कार में सेगमेंट में अनूठे ‘वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ’ व क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री और मैनुअल व सीवीटी दोनों में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.
>> नई होंडा जैज अपने सेगमेंट में अकेली कार होगी, जिसका सीवीटी वेरिएंट स्टीयरिंग-व्हील-माउंटेड युनीक ड्युअल मोड ‘पैडल शिफ्ट’ से लैस होगा.
इस महीने के आखिर तक लांच होगी Jazz
राजेश गोयल, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व डायरेक्टर, मार्केटिंग व सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड का कहना है कि नई होंडा जैज इस माह के अंत में लॉन्च होगी. अपने स्टाइलिश स्पोर्टी नए लुक, शानदार इंटीरियर डिजाइन और सेगमेंट-यूनीक वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ नई जैज उन ग्राहकों को जरूर पसंद आएगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कार चाहते हैं.