Mud on Riyawan-Ranigaon road, farmers are getting worried | रियावन-रानीगांव मार्ग पर कीचड़, किसान हो रहे परेशान

Mud on Riyawan-Ranigaon road, farmers are getting worried | रियावन-रानीगांव मार्ग पर कीचड़, किसान हो रहे परेशान


जावरा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश में रियावन-रानीगांव मार्ग की हालत खस्ता है। रास्ता पानी व कीचड़ से पटा है। किसानों को खेत तक आने-जाने में परेशानी आ रही है। किसान राजेशकुमार वाक्तरिया, ओमप्रकाश नायमा, भेरूलाल परमार, मांगीलाल सोनार्थी ने बताया सालों से कीचड़ की समस्या है। हर साल बारिश में आवागमन को लेकर परेशानी बढ़ती है। कई बार जनप्रतिनिधियों व ग्राम पंचायत को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है। पंचायत से हर बार ग्रामीण सुदूर सड़क योजना का बोलते हैं लेकिन सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों के आरोप है कि पंचायत किसानों को गुमराह कर रही है। सुदूर सड़क का झांसा देकर शांत कर देती है। ग्रामीणों घुटनों तक पानी व कीचड़ में आ-जा रहे हैं। राजेश वाक्तरिया ने बताया खेत पर आने-जाने की परेशानी से लेकर कृषि उपकरण लाने ले-जाने की दिक्कत भी है। पंचायत सचिव घनश्याम सूर्यवंशी ने बताया पंचायत द्वारा ग्रामीण सुदूर सड़क योजना का प्रस्ताव जनपद पंचायत पिपलौदा को भेज रखा है। स्वीकृति होने पर सड़क निर्माण किया जाएगा।

0



Source link