- Hindi News
- Local
- Mp
- Nagar Singh Chauhan Coronavirus Update | Alirajpur Former MLA BJP Nagar Singh Chouhan Tests Positive Coronavirus
आलीराजपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चौहान ने वीडियो के माध्यम से लोगों से जांच कराने की अपील की।
- रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिंह क्वारेंटाइन, जिले में सोमवार को 69 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान की रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई। चौहान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार लग रहा था। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में उन्होंने अपनी जांच कराई। जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव बताई गई।
उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से आमजन से अपील की कि पिछले दिनों जो भी लोग उनके संपंर्क में आए है वे अपनी जांच अवश्यक कराएं। इधर..जिले में सोमवार को ही एक राहत भरी बात ये रही है कि 69 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
0