Nappa Vatika will be built, garden will be ready in front of Suryanarayan Sarovar with public support | नपा बनाएगी नराग्र वाटिका, जन सहयोग से सूर्यनारायण सरोवर के सामने तैयार होगा बगीचा

Nappa Vatika will be built, garden will be ready in front of Suryanarayan Sarovar with public support | नपा बनाएगी नराग्र वाटिका, जन सहयोग से सूर्यनारायण सरोवर के सामने तैयार होगा बगीचा


मुलताई26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • नक्षत्र, राशि और ग्रह संबंधी पेड़-पाैधाें की बनेगी नराग्र वाटिका

नगर को हराभरा और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका विभिन्न स्थानों पर बगीचा का निर्माण करेगी। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायत सचिव ट्रेनिंग सेंटर के पास नगर पालिका नराग्र वाटिका का निर्माण करेगी। नराग्र वाटिका में नक्षत्र, राशियों और ग्रह के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। 5 लाख 10 हजार रुपए में वाटिका बनकर तैयार होगी। वाटिका में पौधों के साथ अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया नगर को हराभरा बनाने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है।

सौंदर्यीकरण के तहत बगीचों का भी निर्माण किया। जाएगा। पंचायत सचिव ट्रेनिंग सेंटर के पास खाली जमीन में नराग्र वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही वाटिका का काम शुरू होगा। नपा के उपयंत्री रितेश यादव ने बताया नराग्र वाटिका में 27 नक्षत्र, 12 राशि और 9 ग्रह के पौधे लगाए जाएंगे। नराग्र वाटिका गोलाकार रहेगी। जिसके अलग-अलग भाग में अलग-अलग पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के साथ इसमें पेवर ब्लाॅक, एक्युप्रेशर पाथ का भी निर्माण किया जाएगा। अध्यात्म और स्वास्थ्य की दृष्टि से वाटिका का निर्माण किया जाएगा। वाटिका की लिए एस्टीमेट बनाकर तकनीकी स्वीकृति के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही वाटिका का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

0



Source link