- Hindi News
- Local
- Mp
- Brij Mohan Parihar Death Update | Madhya Pradesh Congress Vice President Brijmohan Parihar Died Of Coronavirus related Illness Today In Gurugram
भोपाल/ग्वालियर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने परिहार के निधन पर शोक जताया
- करीब 20 दिन से मेदांता में इलाज चल रहा था, उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम हो गया था
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और ग्वालियर के रहने वाले बृजमोहन परिहार का मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं पर किया जाएगा। परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश कांग्रेस में शोक है।
जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन परिहार को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने की बीमारी थी, शुरुआत में करीब एक महीने पहले उन्हें निजी अस्पताल सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया। जहां उनका करीब 20 दिन से इलाज चल रहा था, पांच दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज सुबह 5.30 बजे उनका निधन हो गया।
कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगीभर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
मध्य प्रदेश में नेता, विधायक और मंत्री हो चुके हैं संक्रमित
प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण से आम लोग तो संक्रमित तो हो ही रहे हैं, विधायक, मंत्री और नेता भी अछूते नहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके तीन मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में करीब 14 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं। नेताओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर संगठन मंत्री तक कोरोना पीड़ित हो चुके हैं।
कमलनाथ ने शोक जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ नेता बृजमोहन परिहार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा बहुत ही दुःखद खबर है कि परिहार का आज निधन हो गया, मैं उनके निधन से बहुत ही स्तब्ध और दुःखी हूं।
दिग्विजय ने कहा- पारिवारिक सदस्य खो दिया
आज मैंने, मेरे युवक कांग्रेस के साथी और अभिन्न मित्र व पारिवारिक सदस्य बृजमोहन परिहार को खो दिया। बृजमोहन की कांग्रेस के प्रति समर्पण व प्रतिबद्धता बेमिसाल थी। मेरी उनके परिवारजनों को संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 11, 2020
0