नियमों का उल्लंघन करने पर 14 वाहनों को किया जब्त
गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने कहा कि कोविड -19 के प्रकोप के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक दर्जन से अधिक वाहनों में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया.
गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने कहा कि कोविड -19 के प्रकोप के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक दर्जन से अधिक वाहनों में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुल, 2,37,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
कुमार ने बताया कि पुलिस 200 स्थानों पर 24 घंटे बैरियर लगाकर जांच कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि नोएडा-दिल्ली बार्डर को फिर से खोल दिया गया है, जो कि मार्च में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से आम जनता के लिए बंद कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें : टाटा मोटर्स का खास ऑफर! मात्र 41,900 रुपए देकर घर ले जाएं 16 लाख की Nexon EVपिछले हफ्ते मंगलवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए 4316 वाहनों की जांच की. इस दौरान 1,411 वाहनों का चालान काटा गया. उन्होंने बताया कि 37 वाहनों को जब्त किया गया. पुलिस ने 1,34,100 रुपए जुर्माना वसूला है. उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चार मामले दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. कुमार ने बताया कि पुलिस 200 स्थानों पर 24 घंटे बैरियर लगाकर जांच कर रही है.