- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Coronavirus Cases Today Area Wise Update | 176 People Found Infected As Corona Cases Increased To 8900 In Madhya Pradesh Indore
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहत इंदौर ने फैंस से कहा कि फोन न लगाएं। सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- राहत इंदौरी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया
- मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट किया, अपना ख्याल रखें शायर साहब, ईश्वर से आपके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं
सोमवार रात को 2885 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 176 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, 2649 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। 21 रिपीट पॉजिटिव पाए गए, जबकि 13 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। कोरोना पॉजिटिव की लिस्ट में अब मशहूर शायर राहत इंदौरी का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत इंदौरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से दुआ की अपील करते हुए फोन ना लगाने की भी गुजारिश की है।
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
संक्रमितों की संख्या 8900 हुई, 336 की मौत हुई
जिले में अब तक 1 लाख 59 हजार 922 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 8900 संक्रमित पाए गए हैं। 6001 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 336 की मौत हो चुकी है। 2563 मरीजों का अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्होंने ट्वीट किया- कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है- मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।
प्रसिद्ध शायर श्री @rahatindori जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2020
भाजपा नेता के घर से निकले 19 पॉजिटिव, बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग पर आए 17 जवान भी संक्रमित
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित मां विहार कॉलोनी में कनफेक्शनरी कारोबारी और भाजपा नेता दीपक छोड़वानी के परिवार से एक साथ 19 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सूत्रों के अनुसार इनके द्वारा राखी के पहले क्षेत्रीय कम्युनिटी हॉल में लगातार तीन दिन तक पार्टियों का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद सभी ने जांच कराई और फिर एक-एक कर 19 लोग पॉजिटिव निकल गए। उधर, एरोड्रम एरिया में बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग पर आए 17 जवान पॉजिटिव निकले हैं। वहीं रेसकोर्स रोड स्थित सतगुरु गोकुल रेसीडेंसी में भी दो फ्लैट में अलग-अलग जन्मदिन के आयोजन हुए। इससे यहां भी दो दिन से पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।
शहर में शुरू हुआ सीरो सर्वे
कोरोना वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पता लगाने के लिए भी मंगलवार से सीरो सर्वे शुरू हो गया। शहर के 85 वार्डों में 170 लोगों की टीम करीब 7 हजार घरों से 7 हजार लोगों के ब्लड सैंपल लेगी। इसकी जांच कर एंटीबॉडी का पता लगाया जाएगा। यह सर्वे सात दिन तक चलेगा। सैंपल उन लोगों के लिए जाएंगे जो अब तक एक बार भी कोरोना पॉजीटिव नहीं हुए हैं। एक घर से सिर्फ एक ही सैंपल लिया जाएगा। इसमें एक तिहाई बच्चे, एक तिहाई महिला और एक तिहाई पुरुष होंगे।
अपना ख्याल रखें शायर साहब, ईश्वर से आपके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। https://t.co/5AM4QOlSa8
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) August 11, 2020
75 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, 49 मरीजों को किया डिस्चार्ज
सोमवार को एक अस्पताल से 49 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया। स्टाफ ने तालियां बजाकर मरीजों का हौसला बढ़ाया।इंडेक्स अस्पताल से 49 मरीज घर लौटे। इसमें बदनावर के तीन, खंडवा व धार, महू, देवास के एक-एक मरीज को डिस्चार्ज किया। इनमें 22 महिलाएं, 23 पुरुष एवं चार बच्चे भी शामिल हैं।
होम आइसोलेशन मरीजों के उपचार के लिए आईटी कंपनी ने दिए 500 पल्स ऑक्सीमीटर
होम आइसोलेशन में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इन मरीजों में ऑक्सीजन सेचुरेशन लगातार देखने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर भी दिए जाते हैं। इम्पेटस टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रालि ने प्रशासन को 500 पल्स ऑक्सीमीटर नि:शुल्क दिए हैं। ग्रुप के संजीव अग्रवाल ने बताया इसके पहले भी कंपनी ने 500 पल्स ऑक्सीमीटर दिए थे, जिससे 600 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
0