- Hindi News
- Local
- Mp
- Leaving Friends At Home, The Young Man Went To KK Lane; Quarrel Over Not Getting Money, Two Stitches Came
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शराब के लिए पैसों के विवाद पर झगड़ा हुआ था। -प्रतीकात्मक फोटो
- शराब खरीदने के लिए रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की
- शाहपुरा पुलिस ने 7 धराओं में चार नामजद समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया
भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक जन्मदिन पार्टी में जमकर लात घूसे चले। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर 6 छात्रों ने दो दोस्तों से मारपीट कर दी। इसमें उन्हें टांके भी आए हैं। पुलिस ने 4 नामजद आरोपी समेत 6 लोगों पर 7 धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शाहपुरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय ईशान दुबे 12वीं का छात्र है। वह सोमवार रात रोहित नगर में अपने दोस्त आर्यन वर्मा की जन्मदिन पार्टी में उसके घर गया था। उसके साथ उसका एक अन्य दोस्त भी था। उनके घर पहुंचने पर आर्यन केक लाने का कहकर बाजार चला गया। इधर, ईशान और उसका दोस्त घर पर ही रुक गए।
इसी दौरान राहुल आनंद सिंह वहां रुद्रांश शर्मा, प्रत्युष, रोहित जैन समेत अन्य दोस्तों के साथ आ गया। उन्होंने ईशान से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन ईशान ने पैसे होने से मना कर दिया। इसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ईशान और उसके दोस्त को घायल होने के कारण अस्ताल ले जाया गया। उन्हें टांके आए हैं। पुलिस ने ईशान की शिकायत पर राहुल आनंद सिंह वहां रुद्रांश शर्मा, प्रत्युष, रोहित जैन समेत दो अन्य पर बलवा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि ईशान का कहना है कि ज्यादा कुछ नहीं हुआ।
0