MP Board D.EL.Ed Exam: एमपी बोर्ड ने की D.EL.Ed परीक्षा तारीख की घोषणा, जानें पूरी डिटेल | bhopal – News in Hindi

MP Board D.EL.Ed Exam: एमपी बोर्ड ने की D.EL.Ed परीक्षा तारीख की घोषणा, जानें पूरी डिटेल | bhopal – News in Hindi


एमपी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है.

कोरोना महामारी के दौरान एमपी बोर्ड डीएलएड (D.EL.Ed) की परीक्षा को स्थगित कर चुका है. पहले जून महीने में परीक्षा आयोजित की जानी थी.

भोपाल. कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद अब एमपी बोर्ड ने डीएलएड (MP Board D.EL.Ed Exam) की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 01 सितंबर से शुरू होने जा रही है. कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते एमपी बोर्ड ने जून में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था.

01सितंबर से 11सितंबर तक चलेगी परीक्षाएं
डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं, जो कि 11 सितंबर तक चलेंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय वर्ष के पेपर दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा कार्यक्रम एमपी बोर्ड की वेबसाइट – www. mpbse.nic.in – पर परीक्षार्थी  देख सकते हैं.

पहले 2 से 12 जून तक आयोजित होनी थी डीएलएड की परीक्षाकोरोना महामारी के दौरान एमपी बोर्ड डीएलएड (D.EL.Ed) की परीक्षा को स्थगित कर चुका है.  पहले जून महीने में परीक्षा आयोजित की जानी थी. 02 से 12 जून के बीच डीएलएड(D. EL.Ed )प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो पालियों में होनी थी. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान आयोजित होने वाली परीक्षाओं को एमपी बोर्ड ने स्थगित कर दिया था. अब एमपी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी हैं. एमपी बोर्ड डीएलएड की परीक्षा साल में दो बार जून और अक्टूबर के महीने में आयोजित करवाता है.. इस बार कोरोना के चलते परीक्षा के महीनों में फेरबदल किया गया है.

ये भी पढ़ेंः

10वीं-12वीं के रिजल्ट के बाद डीएलएड की तारीखों की घोषणा
कक्षा 11वी और 12वी के रिजल्ट जारी करने के बाद एमपी अब डीएलएड की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है. डीएलएड की परीक्षा से एमपी बोर्ड कक्षा 12वी के छात्रों की विशेष परीक्षा 17अगस्त से आयोजित करा रहा है. विशेष परीक्षा कोरोना पॉजिटिव और क्वॉरेंटाइन होने वाले छात्रों के लिए आयोजित हो रही है.. के बाद सितंबर महीने में डीएलएड की परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित की जाएगी.





Source link