The student asked, Sir, how did the need of 10 thousand be found, Holkar’s principal’s FB account was hacked | छात्र ने पूछा, सर 10 हजार की जरूरत कैसे पड़ी तो पता चला होलकर के प्राचार्य का एफबी अकाउंट हैक

The student asked, Sir, how did the need of 10 thousand be found, Holkar’s principal’s FB account was hacked | छात्र ने पूछा, सर 10 हजार की जरूरत कैसे पड़ी तो पता चला होलकर के प्राचार्य का एफबी अकाउंट हैक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Student Asked, Sir, How Did The Need Of 10 Thousand Be Found, Holkar’s Principal’s FB Account Was Hacked

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • फेसबुक पर पोस्ट डालकर अकाउंट हैक होने की बात और पूरी घटना का जिक्र किया

होलकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिलावट का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। उनके अकाउंट से कई छात्रों से 10-10 हजार रुपए मांगे गए। इस बीच एक छात्र ने सीधे उन्हें फोन लगाकर पूछ लिया कि आपको 10 हजार रुपए की जरूरत कैसे पड़ गई? तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। सोमवार को जब छात्र का फोन सिलावट के पास आया तो उन्होंने पुत्र अनादि से बात कराई। फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर अकाउंट हैक होने की बात और पूरी घटना का जिक्र किया। साथ ही लोगों को सचेत रहने के लिए कहा।

कुलपति के नाम से भी मांगे जा चुके हैं पैसे
इससे पहले कुलपति डॉ. रेणु जैन और वहीं के कुछ प्रोफेसर के अकाउंट हैक कर इसी तरह पैसे मांगने की घटना भी हो चुकी है। पता चला था कि यूएस से यह हैकिंग हुई थी।

0



Source link