TVS मोटर्स ने Apache मॉडल्स और Ntorq स्कूटर के दाम बढ़ाए, जानिए नई कीमत | auto – News in Hindi

TVS मोटर्स ने Apache मॉडल्स और Ntorq स्कूटर के दाम बढ़ाए, जानिए नई कीमत | auto – News in Hindi


टीवीएस मोटर्स ने इन मॉडल्स के दाम में 1 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है.

टीवीएस मोटर्स ने Apache मॉडल्स के दाम में बढ़ोतरी कर दिया है. इन बाइक्स की कीमत में 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. कंपनी ने इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Ntorq की कीमत में भी दोबार इजाफा कर दिया है.

नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने कई मॉडल्स के दाम में इजाफा कर दिया है. हालांकि, इन बाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इनके दाम में 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. कंपनी ने Apache सीरीज की सभी बाइक्स के दाम में बढ़ा दिया है. Apache RTR 160 का नया दाम अब 98,000 रुपये से शुरू हो रही है. पहले इस बाइक की कीमत 97,000 रुपये से शुरू होती थी.

महंगे हुए Apache के ये मॉडल्स्
इसी प्रकार RTR 160 4V की कीमत 1.03 लाख रुपये की जगह 1.04 लाख रुपये से शुरू हो रही है. Apache RTR 180 की भी कीमत बढ़कर 1.05 लाख रुपये से शुरू हो रही है. RTR 200 4V की कीमत 1.27 लाख रुपये की जगह 1.28 लाख रुपये से शुरू हो रही है.

Ntorq की कीमत दोबार बढ़ीइसके अलावा Ntorq की भी कीमत में इजाफा हुआ है. पहले इस बाइक की शुरुआती कीमत 66,885 रुपये थी, जोकि अब बढ़कर 67,885 रुपये हो गई है. इस बाइक को इसी साल फरवरी में 65,975 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. यह बाइक बीएस6 उत्सर्जन नियम पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी कार- कीमत है 75 करोड़ रु, देती है 380Kmph की स्पीड

इनके दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, टीवीएस लाइनअप्स की अन्य दोपहिया वाहनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जिन दोपहिया वाहनों की कीमतो में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उसमें Victor, Sport, Start City +, Radeon, Zest 110, Scooty Pep और XL100 मॉडल्स् हैं. हाल ही में कंपनी ने TVS Jupiter के दाम में इजाफा किया था. इसलिए फिलहाल इस मॉडल की कीमत में भ कोई बदलाव नहीं किया गया है.





Source link