22 Cattle Killed In Madhya Pradesh Hoshangabad After Truck Transporting Cattle | होशंगाबाद में कंटेनर में 63 मवेशी भरे थे; पुलिस ने जेसीबी से खाली कराया तो 22 गाय-बछ़ड़े मरे मिले

22 Cattle Killed In Madhya Pradesh Hoshangabad After Truck Transporting Cattle | होशंगाबाद में कंटेनर में 63 मवेशी भरे थे; पुलिस ने जेसीबी से खाली कराया तो 22 गाय-बछ़ड़े मरे मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 22 Cattle Killed In Madhya Pradesh Hoshangabad After Truck Transporting Cattle

होशंगाबाद19 मिनट पहले

हाेशंगाबाद में एक कंटेनर में 67 मवेशियों को भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, पुलिस ने कंटेनर पकड़ा तो उसमें 22 गोवंश की मौत हो चुकी थी।

  • दो नंबर प्लेट्स लगाकर मवेशियों को कंटेनर से ले जाया जा रहा था, होशंगाबाद में पकड़ा गया
  • कंटेनर को दो हिस्सों में बांटकर भरे गए थे मवेशी, लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी थी

होशंगाबाद में एक कंटेनर में भरकर 63 मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को पकड़ा और उसे खाली कराया तो उसमें 22 गाय-बछड़ों की मौत हो चुकी थी। चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया है। कंटेनर में दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई गई थीं, जिससे ट्रेस न किया जा सके। इसे दो हिस्सों में बांटकर मवेशियों को लादा गया था। पुलिस कंटेनर को कृषि मंडी ले गई और जेसीबी की मदद से खाली कराया। देर रात को शहर के सूलिया फाटक पर कंटेनर में मवेशी भरे होने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी थी।

घटना की जानकारी लगने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात को सूलिया रेलवे फाटक पर एक बड़ा कंटेनर खड़ा था, जिससे गोमूत्र और गोबर बह रहा था, लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कंटेनर चालक वहां से भाग गया था। कंटेनर को कृषि मंडी के मैदान ले जाया गया, जहां पर जेसीबी की मदद से कंटेनर खाली कराया गया, जिससे 22 गाय और गोवंश मृत निकला है। वहीं कंटेनर में कुल 63 मवेशी भरे हुए थे।

जेसीबी की मदद से कंटेनर को खाली कराया गया, जिसमें 67 मवेशी भरे हुए थे।

होशंगाबाद पुलिस ने कंटेनर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। कंटेनर में आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई गई थीं। इसमें एक महाराष्ट्र और दूसरी पर हरियाणा का नंबर दर्ज है। अब तक ये जानकारी भी सामने नहीं आई है कि कंटेनर को कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन दोनों नंबर प्लेट से ये तो साफ है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में से एक जगह से लाई गई होंगी और दूसरी जगह ले जाई जा रही होंगी।

0



Source link