3 reasons why RCB can win the IPL trophy this year

3 reasons why RCB can win the IPL trophy this year


नई दिल्ली: सितंबर महीने से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं दूसरी तरफ आईपीएल की सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कस ली है. हर कोई बस यही सोच रहा है कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक ऐसी टीम है जिसने आज तक आईपीएल का खिताब हासिल नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2020: धोनी और विराट कोहली समेत ये खिलाड़ी बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड्स

आरसीबी (RCB) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) से पहले राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले जैसे महान खिलाड़ी भी कप्तानी कर चुके हैं. इस टीम में एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो किसी भी गेंदबाज के लिए चिंता का विषय बन जाते हैं. इतना ही नहीं हर साल बैंगलोर की टीम में कई मंझे हुए खिलाड़ी शामिल होते हैं, लेकिन बावजूद इसके ये टीम जीत से काफी पीछे रह जाती है. वहीं इस साल दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि आरसीबी आईपीएल का खिताब जरूर जीतेगी. वैसे इन 3 कारणों से ये टीम इस साल आईपीएल में खिताबी जीत हासिल कर सकती है.

1. बेहतरीन बल्लेबाजों की तिकड़ी
आरसीबी के पास एरोन फिंच, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे तूफानी बल्लेबाजों की तिकड़ी है, जो किसी भी टीम के लिए एक तोहफे से कम नहीं है. ये तीनों बल्लेबाजों किसी भी मैदान पर अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं हटते. जब बात शॉट मारने की हो तो यूएई की पिचों पर भी इन धुरंधरों को ऐसा करने से कोई टीम नहीं रोक पाएगी.  

2. स्पिन आक्रमण
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास युजवेंद्र चहल जैसा शानदार स्पिनर मौजूद है. मोईन अली भी सभी मैचों में खेलते हैं तो विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. यूएई में पिच भी धीमी रहेंगी और आरसीबी के लिए ये एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है.  

3. ओपनिंग में विविधता
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच शामिल हैं, जिन्हें ओपनिंग का काफी अनुभव है. फिंच का साथ देने के लिए आरसीबी के पास पार्थिव पटेल जैसा क्रिकेटर है, जिसके पास आईपीएल का काफी तजुर्बा है. इनके अलावा विराट कोहली टीम का हिस्सा हैं और उनके खेल के बारे में किसी को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है. ऐसे में ओपनिंग स्लॉट में इस टीम के पास अलग-अलग मजबूत खिलाड़ी हैं.





Source link