MP उपचुनाव में कांग्रेस का सोशल मीडिया कैंपेन पर रखेगा खास फोकस, BJP ने ली चुटकी | bhopal – News in Hindi

MP उपचुनाव में कांग्रेस का सोशल मीडिया कैंपेन पर रखेगा खास फोकस, BJP ने ली चुटकी | bhopal – News in Hindi


कांग्रेस पार्टी अपना पूरा जोर सोशल मीडिया कैंपेन लगा रही है.

मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसको लेकर कांग्रेस जमकर तैयारी कर रही है. इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) और सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने प्रदेश के मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को टिप्‍स दिए हैं.

भोपाल. मध्‍य प्रदेश में 27 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (By-elections) से पहले कांग्रेस अब सोशल मीडिया (Social Media) को प्रचार का बड़ा हथियार बनाने की कवायद में जुट गई है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस मीडिया विभाग को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda)और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने आज विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. दिल्ली से आए नेताओं ने कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को उपचुनाव में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर टिप्स दिए. उपचुनाव में शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सोशल मीडिया कैंपेन को लेकर रोहन गुप्ता और उनकी टीम ने पार्टी पदाधिकारियों को तकनीकी और छोटे-छोटे सेल बनाने की जानकारी दी.

पार्टी का पूरा जोर सोशल मीडिया कैंपेन पर
दरअसल, उपुचनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी का पूरा जोर सोशल मीडिया कैंपेन पर है. कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की नीति रीति से से लेकर उपचुनाव के मुद्दों को प्रचार प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाने की कोशिश में जुटी है. यही कारण है कि आप दिल्ली में पार्टी के नेता प्रदेश के नेताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं. दिल्ली में जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया काम कर रहा है और जिस तरीके से पार्टी प्रवक्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हैं, उसी तर्ज पर प्रदेश में अब कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी भी काम करते हुए नजर आएंगे. कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर गतिविधियां बढ़ाने और उसका दायरा बढ़ाने की सलाह दी है.

पार्टी ये काम भी करेगीपार्टी अब न्यूज़ चैनलों पर होने वाली बहस में हिस्सा लेने वाले प्रवक्ताओं को भी ट्रेनिंग देने का काम करेगी और पार्टी यह तय करेगी कि किस बहस में किस विषय पर कौन से प्रवक्ता शामिल होंगे. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की एक टीम फैसला करेगी. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आईडियोलॉजी को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रवक्ता काम कर रहे हैं. पवन खेड़ा और रोहन गुप्ता इसी कारण से विभाग की बैठक में शामिल हुए हैं.

भाजपा ने कसा तंज
कांग्रेस के मीडिया विभाग को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के ट्रेनिंग देने पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी नेता उमाशंकर गुप्ता ने कहा, ‘अच्छी बात है, कांग्रेस पार्टी कुछ कर रही है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी में ट्रेनिंग लेने के लिए कोई बचा नहीं है. कांग्रेस जमीन से पूरी तरीके से हट गई है. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के हालत किसी से छिपे नहीं है, लेकिन कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल की वास्तविकता जनता के सामने और वही फैसला करेगी.’

बहरहाल, प्रदेश में 27 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस हर दिन नई रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं और अब प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने भी दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दी है. यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के पार्टी प्रवक्ता और सोशल मीडिया के पदाधिकारी एमपी कांग्रेस की टीम को ट्रेनिंग देकर उपचुनाव के लिए तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि इस बार के उपचुनाव 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे.





Source link