CM शिवराज सिंह ने प्रदेश के विकास की कामना की
कोरोना (corona) का असर जन्माष्टमी पर भी दिखा. मंदिरों (temples) में इस बार भक्त नहीं थे. सबने घर में त्योहार मनाया.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कृष्ण की पूजा कर प्रदेश के विकास की कामना की. मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ रात 12:00 बजे नंद गोपाल की पूजा अर्चना की.प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर गोपाल भार्गव भी कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दिए. 
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घर पर जन्माष्टमी मनायी. उन्होंने पूरे विधि विधान से नंद गोपाल का प्रकट उत्सव मनाया. इसके बाद कमलनाथ ने नंद गोपाल को झूला भी झूलाया. इस मौके पर कमलनाथ के निवास पर नंद गोपाल की खास झांकी सजाई गई थी.
गोपाल ने की बाल गोपाल की पूजा
गोपाल भार्गव ने सागर के गढ़ाकोटा में प्राचीन गणेश मंदिर पर पहुंचकर नंद गोपाल का जन्म उत्सव मनाया और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल का जयकारा लगाया.प्रदेश में लोगों ने नंद गोपाल के जन्मदिवस को पूरे उल्लास के साथ मनाया. मंदिरों के पट बंद होने के बाद भी लोग पूरे उल्लास के साथ घर में नंदलाल का जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दिए.