Baba Cheats Woman | Indore Baba Cheats Madhya Pradesh Woman Of Rs 1.5 Lakh On Pretext Of Promised To Double Their Money | सिद्ध काले जिन से तंत्र क्रिया कर पैसे डबल करने के नाम पर महिला से डेढ़ लाख ठगे, बदले में बच्चों के खेलने वाले नोट पकड़ा गया

Baba Cheats Woman | Indore Baba Cheats Madhya Pradesh Woman Of Rs 1.5 Lakh On Pretext Of Promised To Double Their Money | सिद्ध काले जिन से तंत्र क्रिया कर पैसे डबल करने के नाम पर महिला से डेढ़ लाख ठगे, बदले में बच्चों के खेलने वाले नोट पकड़ा गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Baba Cheats Woman | Indore Baba Cheats Madhya Pradesh Woman Of Rs 1.5 Lakh On Pretext Of Promised To Double Their Money

इंदौर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिकंदराबाद में रहने वाली शबनम की शिकायत पर बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया।

  • शंका होने पर महिला ने थैली खोली तो हुआ खुलासा, बहाने से बुलाकर आरोपी को पकड़ थाने लाई
  • महिला से पूजा के नाम पर हर बार 10 हजार रुपए लिए, धमकाया तो नकली नोटों से भरी थैली दे गया

तंत्र मंत्र के जरिए रुपए डबल करने का झांसा देकर एक ठगोरे बाबा ने महिला को ठग लिया। उससे इलाज और पूजा के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ले लिए। जब महिला ने धमकाया तो आरोपी उसे नकली नोट देकर भाग गया। महिला गुरुवार को उसे पकड़कर थाने ले आई।

सदर बाजार टीआई अजय वर्मा के अनुसार पकड़ाया बदमाश हाजी शमशूद मलंग है। उसके खिलाफ सिकंदराबाद में रहने वाली शबनम नामक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। शबनम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हिना खजराना में रहती है। बाबा भी वहीं का रहने वाला है। झाड़ – फूंक के नाम पर इलाज करता है। हिना ने अपनी बीमार मां का इलाज करने को कहा। वह हिना के साथ सिकंदराबाद पहुंचा। फिर झाड़ – फूंक की। बाद में उसका आना-जाना लग गया।

जान-पहचान बढ़ने पर शबनम ने अपनी गरीबी के बारे में बताया। इस पर हाजी मलंग ने कहा कि वह रुपए डबल कर देता है। उसके पास सिद्ध काला जिन्न है। वह महिला से पूजा के नाम पर हर बार 10 हजार रुपए ले जाता था। महिला ने जब तब उसे डेढ़ लाख रुपए दे दिए, तब भी वह बरगलाता रहा। आखिर महिला ने उसकी शिकायत करने की धमकी दी। इस पर आऱोपी एक दिन झोले ने में कुछ लेकर आया। बोला इसमें सिद्ध किए हुए नोट हैं। इसे पेटी में रखकर दीपक लगाते रहना। कुछ समय बाद रुपए डबल हो जाएंगे। एक दिन शबनम ने रुपए खोले तो वह बच्चा नोट बैंक वाले निकले। इस पर उसने बाबा को बहाने से घर बुलाया। फिर उसे पकड़कर थाने ले आई।

0



Source link