- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani Coronavirus Cases Count Updates | Rajya Sabha Member Dr. Sumer Singh Solanki Including 16 People Found Infected Today IN MP Barwani District
बड़वानी/इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डॉक्टर सोलंकी और उनके परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
- सीएम शिवराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट भी हो चुके हैं संक्रमित
- बड़वानी जिले में 16 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 942 हुई, इसमें 207 मरीज एक्टिव
भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को बड़वानी जिले में 16 नए संक्रमितों की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें से एक नाम डॉ. सोलंकी का शामिल था। कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं लगने के बाद सांसद ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। प्रशासन ने डॉक्टर सोलंकी के निवास क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाया है। मेडिकल टीम राज्यसभा सदस्य के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 942 हो गई है, जिसमें से 207 मरीज एक्टिव हैं।
दूसरी ओर, भोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ अक्सर प्रेस ब्रीफिंग में दिखाई देते थे। इसकी जानकारी खुद दुर्गेश केसवानी ने दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मेरी पहली कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहली टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने के 5 दिन पहले से ही मैं होम आइसोलेशन में हूं। आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं सभी लोग कोविड 19 टेस्ट करा लें।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पॉजिटिव आने के बाद मीडिया कर्मियों में भी हड़कंप है। क्योंकि गृह मंत्री की प्रेस ब्रीफिंग में हर रोज बड़ी संख्या में पत्रकार भी उनके निवास पर पहुंचते हैं और दुर्गेश केसवानी उनके पीछे खड़े होते थे। इधर, राजधानी में 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत, ये आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। भोपाल में अब तक 243 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या 8185 पर पहुंच गई है। वहीं 5971 लोगों ने दी कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं।
सीएम शिवराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी हो चुके हैं संक्रमित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और तीन मंत्री अरविंद भदौरिया, राम खेलावन और विश्वास सारंग समेत प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के करीब 13 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि दुर्गेश केसवानी अब तक अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया है। दुर्गेश ने बताया कि उनको रविवार से फीवर आना शुरू हुआ, जबकि वो उससे पहले से अपने घर में आइसोलेट हो गए थे और इस दौरान वो किसी से भी नहीं मिले।
तुलसी सिलावट और प्रेमचंद गुड्डू भी हो चुके हैं संक्रमित
इंदौर की बात करें तो शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सांसद शंकर लालवानी के परिवार के लोग भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वहीं, धार विधायक नीना वर्मा, उनके पति पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा भी संक्रमित हो चुके हैं।
0