Bike Robbery In Bhopal Update; Police Caught Two Wheeler Thieves In Teela Jamal Pura | मिनटों में बाइक चुराने वाला 25 साल का आरोपी गिरफ्तार; एक घंटे में एक-एक पुर्जे खोलकर बेच देता था, अब तक 16 गाड़ियां और सामान मिला

Bike Robbery In Bhopal Update; Police Caught Two Wheeler Thieves In Teela Jamal Pura | मिनटों में बाइक चुराने वाला 25 साल का आरोपी गिरफ्तार; एक घंटे में एक-एक पुर्जे खोलकर बेच देता था, अब तक 16 गाड़ियां और सामान मिला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bike Robbery In Bhopal Update; Police Caught Two Wheeler Thieves In Teela Jamal Pura

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल का शातिर चोर शाहवाज गिरफ्तार। उसके दो साथियों की पुलिस को तलाश है।

  • पुलिस से बचने के लिए चैचिंस नंबर नाले में फेंक देते थे
  • पुलिस अब पुर्जे और फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही

भोपाल पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर को पकड़ा है। यह बदमाश मिनटों में घर के सामने से लेकर भीड़ वाली जगहों से बाइक गायब कर देते थे। एक घंटे के अंदर गाड़ी पार्ट खोलकर उसे अलग-अलग बेच देते थे। पुलिस से बचने के लिए चैचिस नंबर को नाले में फेंक देते थे। टीला पुलिस ने चोरी के 16 दोपहिया के साथ एक को पकड़ लिया है, जबकि उसके दो साथियों की पुलिस को तलाश है।

बाइक बेचने की फिराक में पकड़ा
सीएसपी नागेंद्र पटैरिया ने बताया कि बैरसिया बस स्टैंड के पास संदिग्ध युवक के द्वारा बाइक बेचने की कोशिश करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से जब्त गाड़ी चोरी की थी। आरोपी की पहचान मंगलवारा निवासी 24 साल के शाहवाज पिता रफीक के रूप में हुई। उसने बाइक को 15 दिन पहले भोपाल टॉकीज चौराहे के पास बकरा मार्केट से चोरी करना बताया। उसने बताया कि वह इस साल जनवरी से अब तक कोहेफिजा, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज और कोतवाली क्षेत्रों से 16 दोपहिया वाहन चुरा चुका है।

घर पर लाकर खोल देते थे पूरी गाड़ी
शाहवाज के अनुसार वह गाड़ियां करोंद निवासी अपने दोस्त शाहिद और जहांगीराबाद निवासी अनस के साथ चुराता है। चोरी के बाद गाड़ी को अपने घर पर लाकर उसे खोलना शुरू कर देते थे। एक घंटे में ही एक-एक पार्ट अलग-अलग कर देते थे। कुछ पार्टस कबाड़ खाने में नासीर को बेच देते थे। वाहनों के चैचिस नंबर पातरा नाला धोबी घाट में फेंक देते थे। अब तक साइलैंसर, पेट्रोल की टंकी, सीट, जंगला, चैचिस के पीस, मीटर, कारबुरेटर आदि सामान भी जब्त किए जा चुके हैं। शेष सामान की तलाश कर की जा रही है। पुलिस अनस और शाहिद को खोज रही है।

0



Source link