Kawasaki Versys 650 BS6 भारत में हुई लॉन्च
कावासाकी वर्सेस 650 बीएस6 बाइक में कोई और बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इसमें 649ccc ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है. बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 इंजन का आउटपुट कम हुआ है.
पावर
Versys 650 BS6 में समान लिक्विड कूल्ड 649cc पैरलल ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,500 rpm पर 66PS की पावर और 7,000 rpm पर 61 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. BS4 वर्जन के मुकाबले BS6 इंजन का आउटपुट 3 PS और 3Nm कम हुआ है. बीएस4 वर्जन में यह इंजन 8500 rpm पर 68 bhp की पावर और 7000 rpm पर 64 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता था.
यह भी पढ़ें- ल्यूसिड मोटर्स ला रहा धांसू इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ एक बार चार्ज में चलती है 800 किमीफीचर्स
वर्सेस 650 को यूएसडी फोर्क्स के साथ एडजस्टेबल रिबाउंड डंपिंग और एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ सुसज्जित किया गया है. ADV फीचर्स में एक एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, वाइड हैंडलबार और 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. Versys 650 बाइक के फ्रंट में 41 mm इन्वर्टेड टेलिस्कॉपिक फोर्क के साथ एडजस्टेबल रिबॉन्डिंग डैम्पिंग (राइट-साइड) और एडजस्टेबल प्रीलोड (लेफ्ट-साइड) सस्पेंशन दिया गया है. बाइक के रियर में रिमोट स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टिबिलिटी के साथ ऑफसेट लैडडाउन सिंगल-शॉक दिया गया है जो आपके सफर को काफी आरामदायक और कम्फर्टेबल बनाता है.