मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि अगर कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए का निर्माण शुरू हो रहा है, तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए. धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें.
- News18Hindi
- Last Updated:
August 13, 2020, 10:53 PM IST
टेस्टिंग क्षमता में इजाफा
प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता में लगातार इजाफा हो रहा है. अब 20 हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं. अब तक कोरोना से प्रभावित 42 हजार 618 में से 31 हजार 835 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं. वर्तमान में सक्रिय केस 9 हजार 718 हैं.
राजगढ़ और सीधी जिले की समीक्षामुख्यमंत्री ने राजगढ़ और सीधी जिले की विशेष रूप से जानकारी ली. राजगढ़ में 54 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं. मास्क न पहनने पर जुर्माना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्रवाई लगातार जारी है. राजगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जो परिवार होम आइसोलेशन के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाए. इसी प्रकार सीधी जिले में प्रकरणों की समीक्षा और उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली गई.