Vijay Mishra Vidhayak; UP Bahubali MLA Vijay Mishra Arrested from Madhya Pradesh Tanodiya Village | आगर के तनाेड़िया से यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार, आगर लेकर आ रही पुलिस

Vijay Mishra Vidhayak; UP Bahubali MLA Vijay Mishra Arrested from Madhya Pradesh Tanodiya Village | आगर के तनाेड़िया से यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार, आगर लेकर आ रही पुलिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Vijay Mishra Vidhayak; UP Bahubali MLA Vijay Mishra Arrested From Madhya Pradesh Tanodiya Village

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक विजय मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर अपनी हत्या होने की आशंका जताई थी।

  • भदोही से निषाद पार्टी के विधायक हैं विजय, कई मुकदमे दर्ज हैं
  • कल वीडियो जारी करके अपने एनकाउंटर का संदेह जताया था

उत्तर प्रदेश के भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के आगर जिले के तनोड़िया से गिरफ्तार होने की सूचना है। विधायक को देर रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए आगर लेकर आ रही है। संभवत: यहां से उन्हें यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मिश्रा पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कल विधायक वीडियो जारी करके हत्या की आशंका जताई थी
विधायक ने कल वीडियो जारी करके अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। विजय मिश्रा निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। वीडियो जारी होते ही भदोही पुलिस ने इसका खंडन किया। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा कि विधायक विजय मिश्र ने असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने के लिए वीडियो बनाया गया है। यह जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया। उनके खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं।

विधायक ने यह आरोप लगाए
विजय मिश्रा ने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक हैं। विजय मिश्रा यह कहते दिख रहे हैं कि उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं, इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।

विजय मिश्र के खिलाफ हाल ही में दर्ज हुआ था केस
विधायक विजय मिश्र, मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। विजय मिश्र, उनकी पत्नी और बेटे पर कृष्णमोहन ने मारपीट करने और उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में एक व्यक्ति को धमकी देने के कारण उन पर गुंडा एक्ट लगा था।

0



Source link