टाटा Altroz, Harrier, Nexon और Tiago हुई महंगी, ये कार हुई सस्ती | auto – News in Hindi

टाटा Altroz, Harrier, Nexon और Tiago हुई महंगी, ये कार हुई सस्ती | auto – News in Hindi


Tata मोटर्स ने कारें के दाम बढ़ाए

टाटा मोटर्स ने छोटी कारों की कीमतों में बदलाव किया है. कंपनी ने जहां टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सॉन और हैरियर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. वहीं सब-फोर सेडान टिगोर एकमात्र ऐसी कार है जिसकी की कीमतों में कटौती हुई है.

नई दिल्ली. ऑटोमेकर कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी छोटी कार लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की है. टियागो (Tiago) और अल्ट्रोज हैचबैक (Altroz hatchback) की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जबकि टिगोर (Tigor) सब-फोर-मीटर-सेडान अब अधिक सस्ती है. टाटा मोटर्स ने टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के साथ, बेस XE वेरिएंट के पेट्रोल संस्करण और एक्सएम (XM), एक्सटी (XT) और एक्सज़ेड (XZ) ट्रिम्स के दोनों ईंधन विकल्पों में 15,000 रुपये का इजाफा किया है.

कितने बढ़े दाम
XE डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और बिना बदलाव के इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये है. टॉप-स्पेक XZ (O) वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की कीमतों में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. टियागो (Tiago) की तरह हैचबैक का बेस XE ट्रिम अब 9,000 रुपये महंगा हो गया है. अन्य सभी ट्रिम्स के लिए यह बढ़ोतरी 13,000 रुपये की गई है.

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले MG GLOSTER SUV का टीजर जारी, Next-Gen ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से होगी लैसटिगोर हुई सस्ती

टिगोर सब-फोर-सेडान एकमात्र कार है जिसकी कीमत में कटौती देखने को मिली है. बेस XE ट्रिम में 36,000 रुपये की कटौती हुई है मिड-स्पेक XM और XMA ट्रिम्स में 11,000 रुपये की कटौती हुई है जबकि XZ वर्जन 10,000 रुपये सस्ता हुआ है. टॉप XZ + और XZA + की कीमतें अपरिवर्तित रहीं.

टाटा हैरियर इतना हुआ महंगा
टाटा ने अपनी एसयूवी हैरियर (Harrier) की कीमतों में बढ़ोतरी की है. Harrier का XZA प्लस डुअल-टोन और XZ Plus डार्क ट्रिम्स अब 5,000 रुपये महंगा हो गया है. XZA Plus की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन हैरियर के अन्य सभी वेरिएंट अब 15,000 रुपये अधिक महंगे हो गए हैं.

नेक्सॉन (Nexon) के बेस XE वेरिएंट की कीमतों में 4,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अन्य सभी वेरिएंट 14,500 रुपये तक महंगे हुए हैं. हालांकि, हाल ही में सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए उपलब्ध ई नेक्सॉन ईवी (Nexon EV) इस मूल्य वृद्धि से अप्रभावित रहा है.





Source link