Indore news update Police searched two children missing from home | मां ने डांटा तो गुस्सा होकर नाबालिग बेटी ऑटो में बैठकर सहेली के घर चली गई, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उस तक पहुंची

Indore news update Police searched two children missing from home | मां ने डांटा तो गुस्सा होकर नाबालिग बेटी ऑटो में बैठकर सहेली के घर चली गई, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उस तक पहुंची


इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मासूम खेलते-खेतले घर से दो किलोमीटर दूर चला गया था।

  • भंवरकुआं और द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबिलगों को पुलिस ने खोजकर परिजनों के हवाले किया

भंवरकुआं पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने बेटी के गुम होने की सूचना दी। तभी जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग लड़की किसी ऑटो रिक्शा में बैठकर खंडवा नाके की तरफ गई है। जानकारी जुटाकर पुलिस ने रिक्शा चालक को खोजा। चालक ने बताया कि उसने लड़की को खंडवा नाके पर छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम नाबालिग का फोटो लेकर गणेश नगर, राहुल गांधी नगर, जीत नगर, सोनिया गांधी नगर एवं एकता नगर मे तलाश करने पहुंची।

पता चला कि लड़की एकता नगर में अपनी सहेली के घऱ पर बैठी थी। वह अपनी मां से नाराज होकर घर से सहेली के घर चली आई थी, जिसे उसके परिजन पहचानते नहीं थे। पुलिस ने घरवालों की सूचना के महज 6 घंटे बाद ही उसे खोज कर परिजन को सौंप दिया। साथ ही परिजन को भी हिदायत दी कि वे उसे डांटे ना।

2 घंटे में मिला मासूम

रविवार को प्रभात गश्त कर रहे द्वारिकापुरी थाने के हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह को गुरु शंकर नगर में रहने वाली लक्ष्मी नामक महिला रोती हुई मिली। पूछने पर बताया कि उसका ढाई साल का बेटा लड्डू पिता मनजीत सिंह आंगन में खेलते-खेलते गायब हो गया है। इस पर टीम ने सर्चिंग शुरू की। आखिर में वह मासूम घर से 2 किमी दूर ऋषि पैलेस की तरफ दिखाई दिया। उसे तत्काल परिजन के हवाले किया गया। वह खेलते-खेलते वहां पहुंच गया था।

0



Source link