Bansagar Dam Gates Open Today | Due to Heavy Rain In Madhya Pradesh Shahdol; All You Need To Know | शहडोल में बाणसागर बांध के 6 गेट खोले, मुनादी फिरा कर लोगों को किया सचेत

Bansagar Dam Gates Open Today | Due to Heavy Rain In Madhya Pradesh Shahdol; All You Need To Know | शहडोल में बाणसागर बांध के 6 गेट खोले, मुनादी फिरा कर लोगों को किया सचेत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bansagar Dam Gates Open Today | Due To Heavy Rain In Madhya Pradesh Shahdol; All You Need To Know

शहडोल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार की सुबह 7 बजे बाणसागर बांध के छह गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए हैं।

  • शहडोल जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही झमाझम बारिश के चलते बाणसागर बांध लबालब भर गया है
  • बांध के लबालब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोन नदी के आसपास के ग्रामीण इलाकों को खाली करा लिया था

शहडोल जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही झमाझम बारिश के चलते बाणसागर बांध लबालब भर गया है। सोमवार की सुबह 7 बजे बाणसागर बांध के छह गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए हैं। बाणसागर बांध का जलभराव अधिक हो जाने से यह स्थिति बनी है, बाणसागर बांध खतरे के निशान को छूने लगा था, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। 341.64 मीटर बांध की जलभराव की क्षमता है। सोमवार की सुबह 7 बजे बांध का जलस्तर 341.21 मीटर पहुंच गया था, इसके बाद यह निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि बांध के लबालब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोन नदी पर बने बाणसागर बांध के आसपास के ग्रामीण इलाकों को खाली करा लिया था। लोगों को मुनादी फिरा कर इसकी सूचना दी गई थी। प्रभावित लोगों को स्कूलों और धर्मशालाओं में शिफ्ट किया गया है। सिचाई विभाग के अधिकारी बांध में आ रहे पानी पर निगाह रखे हुए हैं। गौरतलब है कि बाणसागर बांध न केवल मध्य प्रदेश बल्कि बिहार तक को पानी देता है। गेट खोल दिए जाने से अब यह पानी बिहार तक की नदियों का जलस्तर बढ़ाएगा।

0



Source link