Coronavirus In Madhya Pradesh Raisen District Updates; Collectorate Office Clerk Tests Covid-19 Positive After Revenue Branch Seal, Quarantine To 14 Employees | कलेक्ट्रेट में लिपिक को कोरोना, राजस्व शाखा सील, 14 कर्मचारी क्वारैंटाइन; बरेली में वृद्ध की मौत, सिलवानी से भागा कोरोना मरीज सागर में पकड़ा

Coronavirus In Madhya Pradesh Raisen District Updates; Collectorate Office Clerk Tests Covid-19 Positive After Revenue Branch Seal, Quarantine To 14 Employees | कलेक्ट्रेट में लिपिक को कोरोना, राजस्व शाखा सील, 14 कर्मचारी क्वारैंटाइन; बरेली में वृद्ध की मौत, सिलवानी से भागा कोरोना मरीज सागर में पकड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Coronavirus In Madhya Pradesh Raisen District Updates; Collectorate Office Clerk Tests Covid 19 Positive After Revenue Branch Seal, Quarantine To 14 Employees

रायसेन11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट कार्यालय में संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण कर उसे सील करा दिया है।

  • एक दिन पहले रायसेन जिले 8 नए मरीज मिले थे, इनमें से तीन रायसेन शहर के मरीज भी शामिल हैं
  • सिलवानी के आइसोलेशन सेंटर से रविवार सुबह 5 बजे आमापानी निवासी 26 वर्षीय कोरोना मरीज भाग निकला

कोरोनावायरस का संक्रमण कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी पहुंच गया है। राजस्व विभाग की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ एक लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के लिहाज से राजस्व शाखा को सील कर दिया गया है तो वहीं राजस्व शाखा के 14 कर्मचारियों को क्वारैंटाइन भी किया गया है। जिलेभर में अब तक 490 मरीज मिल चुके हैं। एक दिन पहले रायसेन जिले 8 नए मरीज मिले थे, इनमें से तीन रायसेन शहर के मरीज भी शामिल हैं। जिलेभर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों को दहशत का माहौल है। अब कलेक्ट्रोरेट में कोरोना का मरीज मिलने के बाद दूसरी शाखाओं के कर्मचारी भी डरे हुए हैं। क्योंकि उनका वहां पर आना जाना लगा रहता है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा लिपिक के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

राजस्व विभाग की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ एक लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के लिहाज से राजस्व शाखा को सील कर दिया गया है तो वहीं राजस्व शाखा के 14 कर्मचारियों को क्वारैंटाइन भी किया गया है।

राजस्व विभाग की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ एक लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के लिहाज से राजस्व शाखा को सील कर दिया गया है तो वहीं राजस्व शाखा के 14 कर्मचारियों को क्वारैंटाइन भी किया गया है।

सिलवानी के आइसोलेशन सेंटर से रविवार सुबह 5 बजे आमापानी निवासी 26 वर्षीय कोरोना मरीज भाग निकला। दूसरी ओर बरेली निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। बरेली में यह तीसरी मौत है, इस तरह से जिले में 12 लोगों की कोविड के कारण मौत हो चुकी है। सिलवानी बीएमओ एचएन मांडरे और पुलिस ने मरीज की जानकारी जुटाना शुरू किया। बीएमओ मांडरे ने मरीज को फोन लगाकर बात की तो उसने लोकेशन नहीं बताई। इस तरह से मरीज पैदल चलते हुए 5 घंटे में 30 किमी की दूरी तय कर सागर के तड़ा गांव तक पहुंच गया। जब लोकेशन नहीं मिली तो बीएमओ ने रिश्तेदारों से संपर्क किया। रिश्तेदारों ने उसकी लोकेशन सागर के तड़ा बताई। सुबह 10 बजे पकड़कर एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती किया।

बरेली में 138 मरीज मिले, 3 की मौत
बरेली निवासी एक पॉजिटिव मरीज की मौत बंसल अस्पताल में इलाज के दौरान 15 अगस्त को सुबह हो गई। 76 साल के इस वृद्ध का भोपाल में 7 अगस्त को सैंपल लिया गया था। 8 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उनका इलाज भी वहीं चल रहा था। वृद्ध की पहले से ही दूसरी बीमारियां होने की बात भी बताई गई है।

गैरतगंज में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव

नगर के वार्ड क्रमांक 9 पटेल कालोनी में एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पॉजिटिव आए मरीज के साथ ही तहसील में अब तक कुल 15 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। प्रशासन ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम शुरू करते हुए मरीज के निवास क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया बना दिया है। गैरतगंज के वार्ड क्रमांक 9 पटेल कालोनी क्षेत्र में निवासरत एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पता चला है कि उक्त शिक्षक कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे ।दो दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उनका टेस्ट कराया गया था। उक्त शिक्षक को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजनों के सैम्पल भी लिए जा रहे हैं। एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने बताया कि प्रशासन द्वारा रिपोर्ट आने के बाद वार्ड क्रमांक 9 के संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए रखने की कार्यवाही की है। वहीं पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार कर सैम्पल भेजे जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक गैरतगंज तहसील में पॉजिटिव मिले मरीजों की कुल संख्या 15 हो गई है।

0



Source link