Jyotiraditya Scindia | Congress MLA Sanjay Shukla On Chintu Chouksey Arrest Case; It is our job to oppose BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia | कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठी भांजी; विधायक शुक्ला बोले – विरोध हमारा हक, 100 बार गिरफ्तार होंगे

Jyotiraditya Scindia | Congress MLA Sanjay Shukla On Chintu Chouksey Arrest Case; It is our job to oppose BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia | कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठी भांजी; विधायक शुक्ला बोले – विरोध हमारा हक, 100 बार गिरफ्तार होंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jyotiraditya Scindia | Congress MLA Sanjay Shukla On Chintu Chouksey Arrest Case; It Is Our Job To Oppose BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia

इंदौरएक घंटा पहले

सिंधिया का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी नेता चाैकसे को इस तरह पुलिस लेकर गई।

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा अरविंदो चौराहे पर लगाए गए टेंट को पुलिस ने हटवाया
  • कांग्रेस पार्षद चौकसे ने अपनी और कार्यर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से नाेकझोंक की

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर आने से पहले ही सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर की राजनीति का पारा चढ़ गया। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर गुस्साए कांग्रेसी उन्हें काले झंडे दिखाने पर अड़े रहे। इसके लिए उन्होंने विधानसभा -2 में हस्ताक्षर अभियान के जरिए पूरी प्लानिंग भी कर ली। लेकिन बिना अनुमति के उनके धरने को पुलिस ने हटा दिया। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किया तो कार्यकर्ता आगबबूला हो गए, जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें शांत किया।

समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने डंडे से कार्यकर्ताओं को समझाया।

कांग्रेसियों ने सिंधिया के विरोध में अरविंदो चौराहे पर एक टेंट लगाया था। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। सिंधिया के आने के पहले ही पुलिस ने कांग्रेसियों को टेंट सहित वहां से हटा दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि काले झंडे दिखाने से पहले हमारी गिरफ्तारी दिखा रही है कि सरकार कितनी चिंतित है। हंगामा कर रहे कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और उन्हें पुलिस वैन में बिठा लिया। इस दौरान विधानसभा – 2 के पार्षद चिंटू चौकसे ने अपनी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया।

चौकसे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने पुलिस से जमकर उज्जत की।

विधायक बोले- चौकसे की गिरफ्तारी गलत
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चौकसे की गिरफ्तार को लेकर कहा कि सिंधिया प्रदेश के नेता हैं। जब वे कांग्रेस में थे तो हम उनके स्वागत में पहुंचे थे, आज वे भाजपा में हैं तो उनके कार्यकर्ता जा रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए वे मेरे घर, विधायक विशाल पलेट, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई कांग्रेसियों के यहां गए थे। पार्टी अपनी जगह है दुख-खुश में जाना चाहिए यदि आज भी वे हमारे यहां आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे। विधायक ने चौकसे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह गलत है। हम विपक्ष में हैं और हमारा काम विरोध करना है। सभी कांग्रेस एक साथ हैं। यदि हमारे विरोध करने पर हमें गिरफ्तार किया जाएगा तो एक नहीं हम 100 बार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

0



Source link