वीवीआईपी मुवमेंट पर नजर बनाए रखने के लिए नया थाना बनाया गया है, जहां एफआईआर दर्ज की गई. (सांकेतिक तस्वीर)
भोपाल के अरेरा हिल्स में नया पुलिस थाना (Police Station) बनाया गया है. भोपाल का यह 44वां पुलिस थाना है. यहां पहला केस दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) नाम के शख्स पर दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कार्रवाई की. अरेरा हिल्स थाने की सीमा में वीआईपी ज़ोन आएगा, जिसमें राजभवन, अरेरा हिल्स के आसपास का एरिया, विधानसभा के आसपास की निगरानी सहित वीआईपी मूवमेंट की हर गतिविधि थाने के जिम्मे होगी. इसके पहले भोपाल में 43 थाने थे, जिसमें महिला थाना भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: 24 घंटे में कोरोना के मिले सबसे ज्यादा 576 मरीज, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 142
सुविधाओं से लैसभोपाल का यह नया थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होना बताया जा रहा है. इसके अलावा भोपाल में अभी भी आधा दर्जन थाने जर्जर और टिन शेड में चल रहे हैं, जहां बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति बन जाती है. ऐसे थानों को नए भवन काइंतज़ार है. जजर्र थानो में छोला थाना,ऐशबाग थाना, गौतम नगर थाना अवधपुरी थाना, पिपलानी थाना, गोविंदपुरा थाना शामिल हैं. अरेरा हिल्स थाने की कमान आरके सिंह को सौंपी गयी है, जिनके अंडर 24 कर्मचारियों का स्टाफ रहेगा.