बम्होरी बराना10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बम्हाेरी बराना। स्व. मेजर के परिवार ने किया ध्वजारोहण।
- श्रीनगर कश्मीर बॉर्डर पर तैनात मेजर गुलाब सिंह के निधन के बाद बीएसएफ ने परिवार को सौंपा था ध्वज
श्रीनगर कश्मीर बॉर्डर पर तैनात मेजर स्व. गुलाब सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी ने घर में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर पहलीबार घर में तिरंगा फहराया गया। स्व. मेजर को याद करते हुए सभी भावुक हो गए। गांव में रहने वाले मेजर स्व. गुलाब सिंह दांगी की 4 मई को कैंसर बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। स्व. दांगी श्रीनगर कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे। इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद बीएसएफ के जवान मेजर के पार्थिव शरीर को लेकर घर पहुंचे थे। जहां अंतिम संस्कार के दौरान अधिकारियों ने परिवार को तिंरगा झंडा सौंपा था।
उसी तिरंगे को स्व. मेजर के परिवार ने ध्वजारोहण कर पर्व मनाया। परिवार वालों ने कार्यक्रम के दौरान स्व. मेजर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। स्व. मेजर की पत्नी रेखा दांगी ने बच्चों और परिवार के साथ ध्वज फहराया। इसके साथ ही महूम सिंह दांगी, रामस्वरूप दांगी, बेटे महेंद्र सिंह दांगी परिवार सहित मौजूद थे।
0