Double bridge built on Gambhir river between Ujjain-Nagda, now trains will not stop during crossing | उज्जैन-नागदा के बीच गंभीर नदी पर बनाया दोहरा पुल, अब क्रॉसिंग के दौरान नहीं रुकेगी रेल गाड़ियां

Double bridge built on Gambhir river between Ujjain-Nagda, now trains will not stop during crossing | उज्जैन-नागदा के बीच गंभीर नदी पर बनाया दोहरा पुल, अब क्रॉसिंग के दौरान नहीं रुकेगी रेल गाड़ियां


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Double Bridge Built On Gambhir River Between Ujjain Nagda, Now Trains Will Not Stop During Crossing

उज्जैन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • क्रॉसिंग केबिन भी खत्म करेंगे, ट्रेनों का समय बचेगा, रफ्तार भी बढ़ाई जा सकेगी

उज्जैन-नागदा ट्रेन रुट के बीच गंभीर नदी पर रेलवे ने दोहरा पुल बनाने का काम पूरा कर दिया है। पहले इस रुट पर एक ही पुल होने से गाड़ियाें को क्रॉसिंग के लिए इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में रेलवे ने 2018 में इसे बनाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे बोर्ड की स्वीकृति मिलने पर शुरू किया था। डीआरएम के अनुसार रेलवे पुल का काम कोरोना संक्रमण के बीच भी जारी रखा ताकि माल गाड़ियाें के संचालन में परेशानी न आए। इसके अलावा जब भी इस रुट पर यात्री गाड़ियां चलाई जाएं, उन्हें क्रॉसिंग पर रुकने की जरुरत न पड़े। दोहरा पुल बनने से ट्रेनों को समय बचेगा। साथ ही रफ्तार भी बढ़ाई जा सकेगी। अंतरिम बजट में उज्जैन-नागदा रूट पर गंभीर नदी पर एक और ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। इस दोहरीकरण से उज्जैन से नागदा तक ट्रेनें 10 मिनट जल्दी पहुंच जाएगी। सोमवार को मुख्य प्रशासनिक अफसर निर्माण सुधांशु शर्मा ने इस पुल का जायजा लिया। यह काम अंतरिम बजट में शामिल किए थे, इनकी भी रफ्तार बढ़ाएंगे
अंतरिम बजट में उज्जैन-देवास-इंदौर के 79.23 किमी में 350 करोड़ से दोहरीकरण, उज्जैन-नागदा गंभीर के 1.58 किमी हिस्से में 15.64 करोड़ सेे दोहरा पुल, इसके अलावा तराना-ताजपुर रोड पर 3.62 करोड़ से ब्लॉक सिग्नल लगाएंगे। उज्जैन-भाेपाल सीहाेर के पास 25 करोड़ से रोड ओवर ब्रिज बनाएंगे। नईखेडी-उज्जैन रूट पर चिंतामण और नईखेड़ी क्रॉसिंग में 6.11 करोड़ से अंडरब्रिज उज्जैन-देवास-इंदौर रूट पर 11.74 किलोमीटर में 8.8 करोड़ से स्लीपर बदलेंगे। नागदा-भोपाल-इंदौर रूट पर 63.01 किमी में 12.53 करोड़ से स्लीपर बदलेंगे। उज्जैन के प्लेटफॉर्म नं. 2/3, 6/7 का सौंदर्यीकरण-विस्तार किया जाएगा।
अभी मालगाड़ियों को लाभ
उज्जैन-नागदा रेल रुट पर गंभीर पर दोहरे पुल की दरकार थी। इसका काम पूरा हो गया है। वर्तमान में यह मालगाड़ियों के लिए उपयोगी होगा। यात्री गाड़ियां चलाने के बाद क्रॉसिंग पर रूकने की जरूरत नहीं होगी।
विनीत गुप्ता, डीआरएम

0



Source link